फिर विवादों में Ryan International School, अब मासूम बच्ची की आंख पर लगी चोट

ग्रेटर नोएडा। रायन इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर से विवादों में है। हालांकि इस बार मामला हरियाणा स्थित गुरुग्राम की शाखा का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंता जाहिर की है। बता दें कि बीते ही दिनों गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन स्कूल की शाखा की कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले छात्र प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई थी।

नहीं खुल रही बच्ची की आंख

नहीं खुल रही बच्ची की आंख

वहीं ग्रेटर नोएडा के स्कूल में मामला सामने आया है उसमें एक बच्ची उस वक्त घायल हो गई जब उसकी सहपाठी ने ही उसकी आंख पर लकड़ी का टुकड़ा फेंक दिया। जिसके चलते उसकी आंख नहीं खुल रही है। 15 अभिभावकों ने प्रिंसिपल सुधा सिंह से मुलाकात की। अभिभावकों ने सुधा सिंह से पूछा कि आखिर बच्ची को अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया?

अभिभावकों ने लगाया आरोप

अभिभावकों ने लगाया आरोप

अभिभावकों का आरोप है कि बच्ची से घर जाने के लिए कहा गया। बच्ची से कहा गया कि वो अपने अभिभावकों से कहे कि उसे अस्पताल ले कर जाएं। बच्ची के पिता ने अभिभावकों के ग्रुप मैसेज में कहा कि एक दूसरी बच्ची ने उसकी आंख पर लकड़ी फेंक दी। वो अपनी आंखे नहीं खोल पा रही है। जब वो मेडिकल रूम में गई तो उसे फर्स्ट एड नहीं दिया जाएगा।

क्लास टीचर ने बच्ची की नहीं सुनी

क्लास टीचर ने बच्ची की नहीं सुनी

अभिभावकों के ही ग्रुप चैट में बच्ची के पिता ने कहा कि वो आई ड्रॉप दे सकते थे। क्लास टीचर ने भी बच्ची की नहीं सुनी। क्या यह स्कूल कि जिम्मेदारी नहीं है कि बच्ची को फर्स्ट एड दें? उन्होंने ग्रुप चैट में लिखा कि वो अपनी आंख खोलने में अक्षम हैं। उसे 4-5 दिन आराम की सलाह दी गई है।

स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोप किए खारिज

स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोप किए खारिज

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि बच्ची ने अपनी आंख बुरी तरह से रगड़ दी। इतना ही नहीं शाम 6 बजे तक क्लास टीचर साथ थी, जिसके लिए बच्ची के पिता ने हमें धन्यवाद भी कहा था। जो लोग स्कूल के बाहर खड़े हैं, वो अपनी ओर दूसरों का ध्यान पाना चाहते हैं। अभिभावकों का कहना है कि वो जिलाधिकारी बीएन सिंह से मुलाकात करेंगे।

गुरुग्राम के स्कूल में हुआ था हादसा

गुरुग्राम के स्कूल में हुआ था हादसा

बता दें कि 8 सितंबर को सुबह ही यह खबर आई थी कि प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार (11 सितंबर) को रायन ग्रुप के नॉर्दन जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और भोंडसी की शाखा को-ऑर्डिनेटर जे ईथ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है। फिलहाल इस मामले की CBI जांच के आदेश दिए गए है।

ये भी पढ़ें: Pradyuman Murder Case: डीएम ने जारी की स्‍कूलों के लिए गाइड लाइन, जानिए क्‍या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+