Pradyuman Murder Case: डीएम ने जारी की स्कूलों के लिए गाइड लाइन, जानिए क्या
नई दिल्ली। बीते 8 सितंबर को हुए प्रद्युम्न ठाकुर हत्याकांड के बाद से बंद चल रहा गुरुग्राम का रायन इंटरनेशनल स्कूल आज खुल गया। अभिभावकों के अंदर डर इस कदर बैठा है कि वो आज खुद अपने बच्चों को छोड़ने स्कूल आए। अभिभावकों का कहना है कि अगर अगर स्कूल का माहौल सही रहा तो आगे से बच्चे को कैब या बस से स्कूल भेजेंगे। इसी बीच गुरुग्राम के डीएम ने स्कूलों के लिए गाइड लाइन जारी किया है। इसके तहत स्कूलों में जरूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके अलावा बसों में जीपीएस सिस्टम लगाए जाएं और बसों में महिला अटेंडेंट नियुक्त की जाएं।

गुरुग्राम के डीएम ने निर्देश जारी किया कि स्कूलों में नॉन टीचिंग स्टाफों के लिए अगल शौचालय का इंतजाम किया जाए और छोटे बच्चों के टॉयलेट में महिला अटेंडेंट मौजूद रहें। डीएम ने बताया कि स्कूलों में जितने भी नॉन टीचिंग स्टाफ हैं उनका पुलिस वेरीफिकेशन जरूर कराया जाए। आपको बता दें कि 8 सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले 7 साल के प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या हो गई थी। वॉशरूम में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया था।
आज स्कूल आए सिर्फ 250 बच्चे
Recommended Video

आज स्कूल खुला, लेकिन केवल 250 छात्र-छात्राएं ही आए जबकि कुल छात्रों की संख्या 1200 है। प्रशासन ने स्कूल को अगले तीन महीनों के लिए अपने हाथों में ले लिया है लेकिन अभिभावक अभी भी खौफ में हैं। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा, '' हमने दस दिन के बाद स्कूल खोला लेकिन प्रद्युमन के परिवार ने घोर आपत्ति जताई जिसके बाद हमने उनकी चिंताओं के मद्देनजर स्कूल को बंद करने का फैसला लिया तथा अन्य सुरक्षा उपाय भी किए।'' इससे पहले ठाकुर ने स्कूल खोलने के फैसले के बाद जिला प्रशासन की नीयत पर सवाल उठाए थे।












Click it and Unblock the Notifications