Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gantantra Diwas 2024 Updates: कर्तव्य पथ पर दिखी हिंदुस्तान की ताकत, आसमान में भी लहराया तिरंगा

Gantantra Diwas 2024 Live Updates: आज पूरा भारत अपना 75 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मना रहा है। मालूम हो कि 26 जनवरी 1950 को पहली बार हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसको बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे, कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन को लौट गए हैं।

Republic Day 2024

इस वक्त दिल्ली छावनी में तब्दील है और चप्पे-चप्पे पर नजर है। गणतंत्र दिवस से जु़ड़ी हर बात आपको इस पेज पर पढ़ने को मिलेगी। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 26, 2024, 12:44 PM IST

पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर सभी दर्शकों का अभिवादन किया। लगे मोदी-मोदी के नारे।
Jan 26, 2024, 12:36 PM IST

भारत माता की जय का जयकारा लगा

भारत माता की जय का जयकारा लगा, प्रोग्राम खत्म लेकिन जोश अभी भारी है।
Jan 26, 2024, 12:35 PM IST

परेड समारोह खत्म, हो रहा राष्ट्रगान।
Jan 26, 2024, 12:33 PM IST

75 वां गणतंत्र दिवस

आज पूरा भारत अपना 75 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मना रहा है।
75 वां गणतंत्र दिवस
Jan 26, 2024, 12:30 PM IST

ध्वजारोहण के दौरान बेहोश हुए पूर्व डिप्टी सीएम महमूद अली

Republic Day: ध्वजारोहण के दौरान बेहोश हुए पूर्व डिप्टी सीएम महमूद अली, पार्टी नेताओं ने संभाला, VIDEO
Jan 26, 2024, 12:27 PM IST

प्रचंड ने दिखाया कमाल

हवाई शॉट विशेष रूप से प्रचंड से लिए गए जो कर्तव्य पथ पर फ्लाई पास्ट में हिस्सा ले रहे हैं।
Jan 26, 2024, 12:21 PM IST

मोटरसाइकिल प्रदर्शन

कर्तव्य पथ समारोह में मोटरसाइकिल प्रदर्शन ने मेहमानों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Jan 26, 2024, 12:18 PM IST

1500 नर्तकों ने कर्तव्यपथ पर किया अद्भुत नृत्य

1500 नर्तकों ने कर्तव्यपथ पर किया अद्भुत नृत्य, जिसने भी देखा बस वो देखता ही रह गया।
Jan 26, 2024, 12:14 PM IST

कर्तव्य पथ पर नारी पराक्रम

कर्तव्य पथ पर नारी पराक्रम, सेना की दिखी ताकत, आत्मनिर्भर भारत, अद्भुत है ये दृश्य।
Jan 26, 2024, 12:04 PM IST

कर्तव्य पथ पर झूमा दे

कर्तव्य पथ पर झूमा देश, केसरिया बालम सुनकर खुश हुए लोग, देखें दिल छू लेने वाली तस्वीरें।
Jan 26, 2024, 12:00 PM IST

कनाडा को औकात दिखाने वाला प्लान जानिए

2030 तक फ्रांस में 30 हजार भारतीय छात्र... फ्रांसीसी राष्ट्रपति का ऐलान, पढ़ें इस खबर को विस्तार से।
Jan 26, 2024, 11:59 AM IST

दमोह का फंसिया पेड़

इसी नीम के वृक्ष पर अंग्रेजों ने दी थी 27 क्रांतिकारियों को फांसी
Jan 26, 2024, 11:57 AM IST

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया ध्वजारोहण

Republic Day: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया ध्वजारोहण, जगदलपुर के लालबाग मैदान में ली परेड की सलामी
Jan 26, 2024, 11:57 AM IST

ग्वालियर में गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर ध्वजारोहण

ग्वालियर में गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर ध्वजारोहण, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम
Jan 26, 2024, 11:56 AM IST

Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में डूबा बॉलीवुड

Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में डूबा बॉलीवुड, अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
Jan 26, 2024, 11:51 AM IST

उत्तर प्रदेश की झांकी

उत्तर प्रदेश की झांकी ने परेड में हिस्सा लेती है, जो कि बहुत सुंदर है।
Jan 26, 2024, 11:50 AM IST

छत्तीसगढ़ की झांकी

परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी शामिल हुई, जो कि बहुत सुंदर है।
Jan 26, 2024, 11:42 AM IST

अरुणाचल प्रदेश की झांकी

अरुणाचल प्रदेश की झांकी में सिंगचुंग बुगुन ग्राम रिजर्व को दिखाया गया।
Jan 26, 2024, 11:41 AM IST

'इमा कीथेल'

मणिपुर ने 'इमा कीथेल' के साथ अपनी 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन किया, यह 500 साल पुराना बाजार है, जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है।
Jan 26, 2024, 11:40 AM IST

मध्य प्रदेश की झांकी

RepublicDay2024 परेड में मध्य प्रदेश की झांकी काफी अलौकिक है।
Jan 26, 2024, 11:36 AM IST

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता

इस गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर 19 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता दिखे।
Jan 26, 2024, 11:34 AM IST

#RepublicDay2024 परेड

बीएसएफ ऊंट बैंड का नेतृत्व बैंड मास्टर सब इंस्पेक्टर अमल चटोपाध्याय ने किया।
Jan 26, 2024, 11:29 AM IST

DRDO की झांकी

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में DRDO की झांकी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Jan 26, 2024, 11:24 AM IST

#RepublicDay2024-भारतीय वायु सेना की झांकी

भारतीय वायु सेना की झांकी ने परेड में हर किसी का मन मोह लिया है।
Jan 26, 2024, 11:21 AM IST

भारतीय नौसेना की झांकी

गणतंत्रा दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया।
Jan 26, 2024, 11:17 AM IST

'द राजपूताना राइफल्स'

गणतंत्र दिवस परेड में 'द राजपूताना राइफल्स' की टुकड़ी ने हिस्सा लिया।
Jan 26, 2024, 11:14 AM IST

महिलाओं की शक्ति को सलाम

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने हिस्सा लिया।
Jan 26, 2024, 11:13 AM IST

कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत

कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, थल, जल और नभ तीनों में जश्न ए हिंदुस्तान।
कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत
Jan 26, 2024, 11:11 AM IST

कर्तव्य पथ पर टी90 भीष्म टैंक उत

कर्तव्य पथ पर टी90 भीष्म टैंक उतरे, जो तीसरी पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक हैं।
Jan 26, 2024, 11:05 AM IST

#RepublicDay2024 पर कर्तव्य पथ पर जश्न

भारतीय सेना की सबसे पुरानी पैदल सेना रेजिमेंट, मद्रास रेजिमेंट ने RepublicDay2024 पर कर्तव्य पथ पर मार्च किय।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+