Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में डूबा बॉलीवुड, अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
Republic Day 2024: आज 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लोग इस दिन को बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। वहीं हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के सितारे देशभक्ति के रंग में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाइयां दी हैं। इनमें अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक का नाम शामिल है। आइए जानते है किस एक्टर ने बधाई संदेश में लिखी कौन सी बात।
अनुपम खेर ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
बॉलीवुड के दमदार एकटर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इस वीडियो में देश के जवानों को परेड करते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है- सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। ये वीडियो बोमबे सैपर्स की रिहर्सल का व्हाट्सएप फॉर्वड से आया है।

अनुपम खेर ने लिखी ये बात
अनुपम खेर ने आगे लिखा है- इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर रूची यादव कर रहीं हैं। इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज रिकॉर्ड हुई है। उस आवाज में कितना गर्व है। ये है आज के भारत की गौरवता। जय हिन्द! भारत माता की जय।
अक्षय कुमार ने दी बधाई
हमेशा की तरह इस बार भी देशभक्त अक्षय कुमार ने सभी देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिखे टाइगर श्रॉफ
इस वीडियो में इन दोनों एक्टर्स के हाथ में तिरंगा नजर आ रहा है जिसको लेकर दोनों समुंद्र किनारे दौड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा है- न्यू इंडिया, न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन... हमारा टाइम आ गया है। हैप्पी रिपब्लिक डे। फैंस को अक्षय कुमार का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
सनी देओल ने दी बधाई
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने भी देशवासियों के गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक देशभक्ति से रंगा रंग वीडियो शेयर किया है।
कंगना रनौत ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी देशवासियों के गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गणतंत्र दिवस की फोटो शेयर कर शुभकमानएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications