ग्वालियर में गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर ध्वजारोहण, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को ग्वालियर जिले में कई जगह तिरंगा फहराया गया। सरकारी कार्यालयों सहित पार्क और कॉलोनियं सहित कई सार्वजनक स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारतीय गणतंत्र के शीर्ष उत्सव पर एसएएफ मैदान पर आयोजित हो रहे जिले के मुख्य समारोह में सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज और परेड की सलामी ली।

Republic Day 2024

मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा द्वारा यहां मंच से मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया गया। उन्होंने कहा कि ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की संकल्पना जीवंत हो गई है। घर-घर में दिवाली मनाई गई।महाकाल की नगरी में उज्जैन में 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद अयोध्या भेजा गया।

सरकार द्वारा चित्रकूट को विश्‍व स्‍तरीय धार्मिक और पर्यटन का केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा करवाएगी।उन्होंने कहा कि इस आयोजन में शामिल होकर मैं गर्व का अहसास कर रहा हूं। मै शहीदों के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

भीमराव अंबेडकर और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्‍हाेंने कहा कि महापुरुषों के भरोसे राष्ट्र का निर्माण होता है।

सभी विभाग द्वारा निकाली गई झाँकिया

परेड ग्राउंड पर जिले के सभी विभागों द्वारा झांकियां का आयोजन किया गया है। जिसमें अपने-अपने विभागों की उपलब्धियां का प्रदर्शन भी किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शहर के गणमान्य लोग भी यहां मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+