Republic Day 2024 Wishes:' भारत हमको जान से..', 26 जनवरी पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Republic Day 2024 Wishes: पूरा भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस पूरी शान के साथ मना रहा है। हर भारतीय के जीवन में 26 जनवरी (Republic Day 2024)का दिन काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि इसी दिन साल 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसलिए ये दिन केवल एक पर्व नहीं है बल्कि देश के हर नागरिक के लिए गौरव और सम्मान का मानक भी है।

इसके बाद हमारी सेना अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करती है, गौरतलब है कि भारतीय संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।
इस दिन नई दिल्ली में कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर खास परेड होती है जिसमें तीनों सेनाएं मार्च करती हैं और भारतीय शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। इस बार परेड की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत - लोकतंत्र की मातृका' है। परेड 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे होगी। इस खास दिन को आप भी अपने दिल छू लेने वाले स्पेशल संदेशों से खास बना सकते हैं।
यहां पढ़ें कुछ खास संदेश
- हर घर में तिरंगा लहराओ, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2024!
- भारत हमको जान से प्यारा है... हैप्पी गणतंत्र दिवस 2024!
- जल, थल और वायु ... तीनों पर सिर्फ हमारा कब्जा, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2024!
- विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2024!
- हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए... गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2024!
- दिल दिया है , जान भी देंगे , ऐ वतन तेरे लिए... गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2024!
- मेरा करमा तू, मेरा धरमा तू... मेरा सबकुछ तू ... हैप्पी गणतंत्र दिवस 2024!
- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...हैप्पी गणतंत्र दिवस 2024!
- देखो वीर जवानों अपने खून पर ये इल्जाम ना आए... हैप्पी गणतंत्र दिवस 2024!
- याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा, हैप्पी गणतंत्र दिवस 2024!
- ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2024!
- ऐ वतन महबूब मेरे .. तुझ पर दिल कुर्बान है। हैप्पी गणतंत्र दिवस 2024!
- जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2024!












Click it and Unblock the Notifications