Delhi Weather On Republic Day 2024: कोहरा या धूप?, जानिए गणतंत्र दिवस पर कैसा है दिल्ली का मौसम?
Delhi Weather Updates on Gantantra Diwas 2024: आज पूरा भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, सुबह 10.30 बजे कर्तव्यपथ पर शानदार परेड होगी, लेकिन इस वक्त दिल्ली घने कोहरे और भीषण ठंड की चपेट में है।

ऐसे में आज दिन भर राजधानी का मौसम कैसा रहेगा इसी पर सबकी नजर है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 9 बजे के बाद से कोहरा छंटना शुरू हो जाएगा और दस बजे तक मौसम खुल भी जाएगा।
लेकिन फिर भी दस बजे तक हल्की धुंध रह सकती है और परेड के दौरान विजिबिलिटी थोड़ी सी प्रभावित हो सकती है। तो वहीं आईएमडी का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है और आज भी उसने दिल्ली-एनसीआर में 'कोल्डवेव' और कोहरे का 'येलो अलर्ट 'जारी किया हुआ है। तो वहीं आज यहां पर अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज भी दिल्ली में कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट से चल रही हैं। दिल्ली आने वाली करीब 19 ट्रेनें कोहरे का कारण लेट चल रही हैं तो वहीं विमान सेवाएं भी प्रभावित हैं। तो वहीं आज भी दिल्ली में सुबह AQI 300 से ऊपर ही था।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 311 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 351 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 345 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -331 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 337 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -329 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है। लोगों को मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर आज भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम शुष्क है तो वहीं पूर्वोत्तर में भी मौसम साफ ही रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications