Republic Day 2024: कब फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, परेड का समय, कौन होंगे चीफ गेस्ट, जानें हर जानकारी
Republic Day 2024: भारत आज यानी 26 जनवरी 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज नई दिल्ली के 'कर्तव्य पथ' पर भारत अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की एक आकर्षक प्रदर्शनी के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने को पूरी तरह तैयार है।
75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। इमैनुएल मैक्रों सुबह दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर आज राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड का नेतृत्व करेंगी।

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर कब-कब क्या होगा?
- गणतंत्र दिवस परेड: परेड सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे से होगी, जहां वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने में देश का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर जाएंगे।
- राष्ट्रपत्ति का आगमन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आगमन होगा। राष्ट्रपत्ति के साथ उनके अंगरक्षक भी रहेंगे। राष्ट्रपति का अंगरक्षक भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट है।
- अंगरक्षक: यह गणतंत्र दिवस इस विशिष्ट रेजिमेंट के लिए भी बहुत खास है...क्योंकि 'अंरक्षक' ने 1773 में अपनी स्थापना के बाद से 250 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 'पारंपरिक बग्गी' में पहुंचेंगे। 40 सालों के बाद 'पारंपरिक बग्गी' की प्रथा एक बार फिर से शुरू की जा रही है।
- कर्तव्य पथ: गणतंत्र दिवस 2024 की परेड विजय चौक से कर्तव्य पथ तक के मार्ग से शुरू होगी। यहां लगभग 77,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिसमें 42,000 आम जनता के लिए आरक्षित हैं।
- राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान: परंपरा के मुताबिक, कर्तव्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा और स्वदेशी बंदूक प्रणाली 105-एमएम इंडियन फील्ड गन के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications