सीमा पार से घुसपैठ बढ़ी लेकिन पाकिस्तान की तरफ से लोग भी मरे: जेटली
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने संसद में शुक्रवार को पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा है कि सीमा के उस पार से लगातार घुसपैठ हो रही है लेकिन पाकिस्तान की तरफ से आने वाले लोग मारे भी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सीमा पर से आतंकियों की घुसपैठ बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है।

Recommended Video

जेटली ने संसद में बताया कि इस साल सीजफायर उल्लंघन की अब तक 285 घटनाएं हो चुकी है। वहीं, पिछले साल यही घटना 228 बार हुई थी, जिसमें 8 लोग मरे थे। रक्षा मंत्री ने साथ में यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 221 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इन सीमाओं पर बॉर्ड सिक्योरिटी फोर्स से जवान तैनात रहते हैं।
संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए अरुण जेटली ने कहा है कि सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए आर्मी ने एलओसी पर एंटी-इनफिल्टरेशन ऑब्स्टकल सिस्टम (AIOS) बनाया है। रक्षा मंत्री ने बताया कि सीमा पर निगरानी के लिए राडार, सेंसर्स, थर्मल इमेज से इनफिल्टरेशन पर पूरी नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications