कैब ड्राइवर की सूझबूझ से गिरफ्तार हुई थी सूचना सेठ, जानिए उस दिन की कहानी रेजोन की जुबानी

बेंगलुरु स्थित एक आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप की सीईओ सूचना सेठ ने कथित तौर पर अपने चार साल के बेटे की हत्या कर उसका शव बैग में भर कर भाग रही थी।

होटल स्टाफ को उसके कमरे में तैलिए पर खून के धब्बे मिलने और वहां से निकलते वक्त बच्चे को उसके साथ ना देख कर शक हुआ और उसने पुलिस को खबर दी।

Rayjohn DSouza cab driver Suchana Seth

पुलिस ने सूचना से संपर्क किया तो उसने खून के धब्बे और बेटे के बारे में झूठी कहानी सुनाई। सच्चाई का पता लगाने के लिए सूचना को पकड़ना जरुरी था लेकिन वो सड़क के रास्ते बेंगलुरु के लिए निकल चुकी थी।

पुलिस ने कैब ड्राइवर से संपर्क किया और ड्राइवर ने सूझबूझ दिखते हुए बिना सूचना को शक हुए गाड़ी नजदीकी पुलिस स्टेशन में पहुंचा दी।

यह भी देखें: 'पहले ही मर चुका था बेटा', सूचना सेठ ने हत्या के आरोपों से किया इनकार, पुलिस ने साइकोलॉजिकल टेस्ट के लिए भेजा

सूचना के पास से बच्चे का शव बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार किया गया और धीरे-धीरे एक-एक राज से पर्दा हटने लगा। लेकिन इस पूरे केस में ड्राइवर की समझदारी काबिले तारीफ है। कैब ड्राइवर रेजोन डिसूजा ने बताया कि कैसे वो सूचना को पुलिस स्टेशन तक ले गया और फिर आगे की कार्रवाई की गई।

रेजोन डिसूजा ने बताया, "वह (आरोपी सूचना सेठ) पूरी यात्रा के दौरान चुप रही... मुझे गोवा पुलिस से फोन आया और पुलिस ने मुझे सूचित किया कि सूचना के कमरे में खून के धब्बे पाए गए थे और बच्चे के लापता होने का संदेह था।"

यह भी देखें: बेंगलुरु की CEO ने तकिए या तौलिए से घोंटा था बेटे का गला, डॉक्टर्स ने बताया कब हुई थी हत्या

गोवा पुलिस ने रेजोन को सूचना को पास के पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहा। रेजोन ने बताया, "पुलिस का कॉल आने के बाद मैंने मैप पर पुलिस स्टेशन की लोकेशन सर्च की जो 100 किलोमीटर पीछे थी। हम हाईवे पर थे। यू टर्न लेने पर सूचना को शक हो जाता इसलिए मैं गाड़ी आगे बढ़ाता गया।"

कर्नाटक की बॉर्डर क्रॉस करने के बाद स्पेयर ड्राइवर को वॉशरूम जाने की बात कह कर एक रेस्टूरेंट पर रेजोन ने कैब रोकी। वहां गार्ड से पूछने पर पता चला कि 500 मीटर की दूरी पर एक पुलिस स्टेशन है। ड्राइवर बिना सूचना को शक हुए गाड़ी पुलिस स्टेशन पर लेकर पहुंचा। तब तक उसने गोवा पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी थी।

यह भी देखें: Suchana Seth: तलाक के बाद कोर्ट का आदेश, अलग रह रहे पति से गुस्सा; इस वजह ने CEO मां बनी अपने बेटे की कातिल?

रेजोन ने बताया, "मैंने कांस्टेबल से गोवा पुलिस की बात कराई। उन्होंने लेडी इंस्पेक्टर को बुलाकर सूचना से बातचित की। फिर पुलिस ने उसके सामान की तालाशी ली। जिसमें बैग के अंदर बच्चे का शव पाया गया। इंस्पेक्टर ने जब पूछा कि क्या वह उसका बेटा है और उसने कहा हाँ..."

आपको बता दें, सूचना के बैग से बच्चे के शव के साथ आईलाइनर से लिखा एक नोट भी मिला है जिसमें उसने बच्चे की कस्टडी सिर्फ अपने पास रखने की बात लिखी है। वो नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे से मिलने आए। कोर्ट ने फिलहाल हर रविवार को बच्चे के पिता को बच्चे से मिलने की परमिशन दी हुई थी।

यह भी देखें: आईलाइनर से लिखा नोट, 'बच्चा सिर्फ मेरे साथ रहेगा', CEO सूचना सेठ नहीं चाहती थी पति को बेटे से मिलने देना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+