आईलाइनर से लिखा नोट, 'बच्चा सिर्फ मेरे साथ रहेगा', CEO सूचना सेठ नहीं चाहती थी पति को बेटे से मिलने देना
Suchna Seth: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप की सीईओ सूचना सेठ ने अपने बेटे के शव के साथ बैग में एक नोट लिख कर रखा था। उस नोट में बच्चे की कस्टडी को लेकर सूचना ने लिखा था कि कुछ भी हो जाए बच्चा सिर्फ उसके पास रहना चाहिए। उसे बच्चे के पिता का बच्चे से मिलना पसंद नहीं था।
गोवा पुलिस ने गुरुवार को कहा कि राज्य के एक होटल में अपने चार साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार सुचना सेठ का नोट आईलाइनर का उपयोग करके लिखा गया था।

जानकारी के मुताबिक यह नोट उस बैग से मिला है, जिसमें आरोपी महिला ने अपने बेटे का शव रखा था। पुलिस ने कहा कि नोट में अदालत के उस आदेश पर सूचना की परेशानी का जिक्र किया गया है, जिसने उसके अलग रह रहे पति को अपने बेटे से मिलने की अनुमति दी थी।
जांच से पता चला कि सूचना अपने बेटे की पूरी कस्टडी चाहती थी। नोट में लिखा गया है, "चाहे कुछ भी हो, मेरे बेटे की कस्टडी मेरे पास ही रहनी चाहिए, भले ही अदालत हमें तलाक दे दे, मैं अपने बेटे की कस्टडी चाहती हूं।"
यह भी देखें: 'पहले ही मर चुका था बेटा', सूचना सेठ ने हत्या के आरोपों से किया इनकार, पुलिस ने साइकोलॉजिकल टेस्ट के लिए भेजा
इस बीच, बेंगलुरु की एक स्टार्ट-अप कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आरोपी महिला की गुरुवार को पुलिस की निगरानी में नियमित चिकित्सा जांच की गई। बाद में मेडिकल जांच के बाद उसे वापस गोवा के कैलंगुट पुलिस स्टेशन लाया गया। सुचना सेठ को मंगलवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह अपने बेटे के शव को बैग में भरकर कैब में भागने की कोशिश कर रही थी।
मामला तब सामने आया जब गोवा सर्विस अपार्टमेंट, जहां महिला अपने बेटे के साथ रुकी थी, के कर्मचारियों ने उसके जाने के बाद उसके कमरे में एक तौलिये पर खून के धब्बे देखे। स्टाफ ने यह भी देखा कि जब महिला वहां से निकली तो उसका नाबालिग बेटा उसके साथ नहीं था।
यह भी देखें: बेंगलुरु की CEO ने तकिए या तौलिए से घोंटा था बेटे का गला, डॉक्टर्स ने बताया कब हुई थी हत्या
पुलिस ने कहा कि महिला ने उन्हें बताया कि उसका बेटा गोवा में एक दोस्त के घर पर था। सुचना सेठ को सर्विस अपार्टमेंट से लेने वाले टैक्सी ड्राइवर को अपनी कार पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद सुचना के सामान की जांच की गई। पुलिस को उसके बेटे का शव उसके बैग में मिला।
यह भी देखें: Suchana Seth: तलाक के बाद कोर्ट का आदेश, अलग रह रहे पति से गुस्सा; इस वजह ने CEO मां बनी अपने बेटे की कातिल?












Click it and Unblock the Notifications