Suchana Seth: तलाक के बाद कोर्ट का आदेश, अलग रह रहे पति से गुस्सा; इस वजह ने CEO मां बनी अपने बेटे की कातिल?

Suchana Seth Son Murder News: गोवा अपने 4 साल के बेटे के साथ घूमने आई बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO सूचना सेठ ने एक ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा चीर जाएगा। आरोपी महिला ने अपने बेटे को होटल के कमरे में मौत के घाट उतारकर उसके शव को बैग डाल दिया और फिर टैक्सी से गोवा से बेंगलुरु के लिए निकल गई।

महिला के अपने बेटे की हत्या करने के पीछे की मानसिकता का खुलासा हो गया है। आरोपी अपने पति से तलाक के बाद अलग रह रही थी, और कोर्ट के एक आदेश के बाद अपने बेटे से मिलने से रोकने के लिए उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

Suchana Seth News

बेंगलुरु में एक एआई फर्म की सीईओ सूचना सेठ ने अपने ही चार वर्षीय बेटे की हत्या के पीछे की चौंकाने वाली डिटेल सामने आई है। सूत्रों के अनुसार 39 वर्षीय सूचना सेठ ने कथित तौर पर अपने अलग हो रहे पति को मुलाकात के अधिकार के तहत अपने बेटे से मिलने से रोकने के लिए गोवा के एक होटल में शैतानी अपराध को अंजाम दिया।

बैग में लेकर जा रही थी बेटे की डेडबॉडी

द माइंडफुल एआई लैब के सीईओ सेठ को सोमवार सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह शनिवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम के एक होटल में अपने बेटे की हत्या करने के बाद उसका शव एक बैग में ले जा रही थी।

कोर्ट से आदेश से नाराज थी हत्यारी मां

शुरुआती जांच के अनुसार सूचना सेठ और उनके पति ने तलाक के लिए अर्जी दी थी। वह कथित तौर पर अदालत के उस आदेश से नाराज थी जिसमें उसके अलग हो रहे पति को हर रविवार को अपने बेटे से मिलने की इजाजत दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक नतीजतन उसने कथित तौर पर मिलने से एक दिन पहले अपने बेटा मर्डर प्लान बनाया।

सूचना ने कबूला पति से था तनाव

पुलिस ने अनुसार जब हत्या की गई थी तब उसका पति देश में नहीं था। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वाल्सन ने बताया "प्रथम दृष्टया, हमारी प्रारंभिक पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके अपने पति के साथ तनावपूर्ण संबंध थे, और उनकी तलाक की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। अदालत के आदेश से भी उसे परेशानी हो रही थी।"

2010 में हुई शादी, कोर्ट में चल रहा तलाक

सूचना सेठ के पति वेंकट रमन, जो एआई डेवलपर के रूप में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक सूचना सेठ की साल 2010 में शादी हुई थी। 2019 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। 2020 से पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। कोर्ट ने आदेश मुताबिक सूचना का पति अपने बच्चे से हर रविवार को मिल सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+