'पहले ही मर चुका था बेटा', सूचना सेठ ने हत्या के आरोपों से किया इनकार, पुलिस ने साइकोलॉजिकल टेस्ट के लिए भेजा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ ने पुलिस की पूछताछ में बेटे की हत्या से इनकार किया है। उसका कहना है कि जब वो सो कर उठी तो बच्चा मर चुका था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला की थ्योरी से संतुष्ट नहीं है। आगे की जांच के बाद बच्चे की हत्या के पीछे के कारण का पता चलेगा।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सुचना सेठ और उसका पति अलग हो चुके थे, पति से बदला लेने की नियत से महिला ने बेटे की हत्या की होगी। सूचना को बेटे की हत्या करने और सबूत नष्ट करने के आरोप में पणजी के पास मनोचिकित्सा और ह्यूमन बिहेवियर सेंटर में ले जाया गया है। पुलिस उसका साइक्लोजिकल टेस्ट करा रही है।
सूचना सेठ 6 जनवरी को अपने 4 साल के बेटे के साथ गोवा के सर्विस अपार्टमेंट पहुंची थी। जहां से वो 8 जनवरी को टैक्सी कर के बेंगलुरु के लिए निकल गई। स्टाफ जब उसके जाने के बाद सफाई के लिए कमरे में पहुंचा तब उसे तौलिए पर खून के धब्बे मिले और सुचना के गोवा से निकलते वक्त उसका बेटा भी उसके साथ नहीं था।
यह भी देखें: बेंगलुरु की CEO ने तकिए या तौलिए से घोंटा था बेटे का गला, डॉक्टर्स ने बताया कब हुई थी हत्या
स्टाफ ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब सूचना की तलाशी की तो उसके बैग से बच्चे की लाश बरामद हुई। उसे सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर मंगलवार को गोवा लाया गया। सूचना पुलिस हिरासत में है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल सका है।
बच्चे के पिता हत्या के वक्त जकार्ता में थे। पुलिस द्वारा इन्फॉर्म किए जाने पर वो बेंगलुरु पहुंचे। बच्चे के पिता को सिर्फ रविवार को बच्चे से मिलने की अनुमति थी। उसकी रविवार को बच्चे से अंतिम बार वीडियो कॉल पर बात हुई थी क्योंकि शहर में ना होने की वजह से वो उससे मिलने नहीं जा सकते थे।
यह भी देखें: Suchana Seth: तलाक के बाद कोर्ट का आदेश, अलग रह रहे पति से गुस्सा; इस वजह ने CEO मां बनी अपने बेटे की कातिल?












Click it and Unblock the Notifications