बेंगलुरु की CEO ने तकिए या तौलिए से घोंटा था बेटे का गला, डॉक्टर्स ने बताया कब हुई थी हत्या

बेंगलुरु की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ सुचना सेठ, जिन्होंने कथित तौर पर गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी थी, इस मामले में एक डॉक्टर का कहना है कि बच्चे का गला घोटने में किसी तौलिये या तकिए का इस्तेमाल किया गया है।

सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को गोवा लाया गया। महिला ने पहले नाबालिग की हत्या की फिर उसे एक बैग में भर कर टैक्सी से पड़ोसी राज्य कर्नाटक ले जा रही थी। बच्चे का अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु में किया जाएगा।

Bengaluru CEO Suchna Seth

तौलिए से दबाया गया बच्चे का गला
हिरियूर तालुक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. कुमार नाइक के अनुसार, नाबालिग लड़के की उसकी मां सुचना सेठ ने गला दबाकर हत्या कर दी। डॉक्टर ने उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, "उसकी (बच्चे की) गला दबाकर हत्या की गई या जिसे हम मुंह दबाना कहते हैं। हत्या में या तो कपड़े या तकिए का इस्तेमाल किया गया। बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है। ऐसा नहीं लग रहा है कि बच्चे की हत्या हाथों से गला घोंट कर की गई है। ऐसा लग रहा है कि तकिये या किसी अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।"

उन्होंने कहा, "बच्चे में रिगॉर मोर्टिस ठीक हो गया था। आमतौर पर भारत में, कठोर मोर्टिस 36 घंटों के बाद ठीक हो जाता है, लेकिन इस बच्चे के मामले में, कोई रिगॉर मोर्टिस नहीं था। इसलिए, उसकी मृत्यु को 36 घंटे से अधिक समय हो गया है। शरीर पर कोई खून का या संघर्ष का निशान नहीं था।"

यह भी देखें: CEO मां ने गोवा में बेटे को मारकर बैग में डाला, फिर टैक्सी से निकली बेंगलुरु, ड्राइवर ने कर दिया प्लान फेल

रिगॉर मोर्टिस क्या है?
रिगॉर मोर्टिस एक पोस्टमॉर्टम परिवर्तन है जिसके परिणामस्वरूप शरीर की मांसपेशियों में उनके मायोफिब्रिल्स में रासायनिक परिवर्तन के कारण अकड़न हो जाती है। रिगोर मोर्टिस मृत्यु के बाद के समय का अनुमान लगाने में मदद करता है और साथ ही यह पता लगाने में भी मदद करता है कि क्या मृत्यु के बाद शरीर को स्थानांतरित किया गया था।

6 जनवरी को बच्चे के साथ सुचना गोवा गई थी
सुचना सेठ 6 जनवरी को अपने बेटे के साथ गोवा गई थी। जहां कथित तौर पर उसने गला घोंट कर बच्चे की हत्या कर दी जिसके बाद उसका शव बैग में भरकर टैक्सी से गोवा से निकल गई। जब स्टाफ कमरे की सफाई करने गया तब उसे तौलिए पर खून के धब्बे मिले। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सुचना दी। साथ ही उसने पुलिस को यह भी बताया कि गोवा से निकलते वक्त उसका (सुचना सेठ) का 4 साल का बेटा उसके साथ नजर नहीं आ रहा था और उसके पास एक भारी बैग भी था।

यह भी देखें: Suchana Seth: कौन हैं CEO सूचना सेठ? जिसने गोवा के होटल में अपने 4 साल के बेटे को मारकर बैग में डाला

पुलिस को दिया गलत एड्रेस
पुलिस ने जब सुचना को कॉल किया और खून के धब्बों के बारे में पूछा तो उसने उसे पीरियड्स का ब्लड बताया और बेटे के बारे में पूछे जाने पर दोस्त के साथ होने की बात कही। सुचना ने पुलिस को एक गलत एड्रेस भी दिया जहां उसने बताया कि उसकी दोस्त के पास उसका बेटा है। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को कॉल करके सुचना को नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाने कहा जहां उसके बैग की तलाशी लेने पर बच्चे की लाश निकली।

बच्चे से उसके पिता की रविवार को वीडियो कॉल पर बात हुई थी
बच्चे के पिता घटना के वक्त जकार्ता में थे। पुलिस द्वारा इन्फॉर्म किए जाने पर वो बैंगलुरु पहुंचे। बच्चे के पिता और सुचना अलग रह रहे थे। दोनों के तलाक की प्रोसिडिंग चल रही है। बच्चे के पिता को सिर्फ रविवार को बच्चे से मलने की अनुमति थी। उसकी रविवार को बच्चे से अंतिम बार वीडियो कॉल पर बात हुई थी क्योंकि शहर में ना होने की वजह से वो उससे मिलने नहीं जा सकते थे।

यह भी देखें: Suchana Seth: तलाक के बाद कोर्ट का आदेश, अलग रह रहे पति से गुस्सा; इस वजह ने CEO मां बनी अपने बेटे की कातिल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+