जया बच्चन के बयान पर रणवीर शौरी का तंज, कहा- आपको नहीं समझ में आ रहा है ये पूरा खेल

जया बच्चन के बयान पर रणवीर शौरी का तंज, कहा- क्या आपको नहीं समझ में आ रहा है पूरा खेल

मुंबई: बॉलीवुड में परिवारवाद और सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर खुलकर बोलने वाले अभिनेता रणवीर शौरी ने एक बार फिर ट्वीट कर फिल्म इंडस्ट्री को आड़े हाथ लिया है। रणवीर शौरी ने कहा है कि बॉलीवुड में के वो लोग जो किसी काम के नहीं हैं, उनके बचाव में फिर से कई लोग उतर गए हैं। लेकिन ये बचाव करने वाले लोग या तो सिर्फ बॉलीवुड के गेटकीपर हैं या फिर किसी के तलवे चाट रहे हैं। रणवीर शौरी का यह बयान अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बयान के बाद आया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Drugs को लेकर Jaya Bachchan के बयान पर Ranvir Shorey का पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    Ranvir Shorey

    रणवीर शौरी ने कहा- आपको नहीं समझ में आ रहा है ये पूरा खेल

    जया बच्चन ने मंगलवार (15 सितंबर) को राज्यसभा में उन लोगों की जमकर आलोचना की, जिन्होंने बॉलीवुड के खिलाफ बोला है। रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, ''जो लोग बॉलीवुड के गोबर (MUCK) के बचाव में उतरे हैं या तो वो गेटकीपर हैं या फिर किसी की चाटुकारिता में लगे हैं। अगर आपको किसी का बोलना पसंद नहीं आता है तो आप भी अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर चुपचाप उनके समर्थन में लग जाइए। क्या आपको समझ में नहीं आ रहा है ये सारा क्या खेल चल रहा है।''

    जया बच्चन ने संसद में किया बॉलीवुड का बचाव

    जया बच्चन ने संसद में कहा था कि बॉलीवुड वाले वैसे लोग जिन्होंने यहां आकर अपना नाम बनाया वो ही इसे अब गटर कह रहे हैं, ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। बॉलीवुड को गटर बुलाये जाने पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा था कि उन्हें इस बात को सुनकर भी शर्म आती है। राज्यसभा जीरो आवर में बॉलीवुड की हो रही आलोचना पर जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड की छवि को जानकर खराब करने की कोशिश की जा रही है।

    जया बच्चन ने बिना नान लिए बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन पर भी निशाना साधा था। जया बच्चन ने कहा था, मैं बहुत शर्मिंदा हुई थी कि कल हमारे एक सांसद ने संसद में फिल्म जगत के खिलाफ बोला है, जो खुद इसी इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन करना चाहिए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+