राहुल गांधी को राजनाथ सिंह की फटकार,बोले, कंट्रोल में है LAC की स्थिति, हमारे क्षेत्र में नहीं है PLA
नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध के दौरान चीनी घुसपैठ के कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के दावों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को फटकार लगाते हुए कहा कि सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है और भारतीय क्षेत्र में PLA ने प्रवेश नहीं किया है। एक साक्षात्कार में दिए उक्त प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने चीनी सेना के साथ एलएसी गतिरोध पर सरकार का रुख साफ कर दिया है।
Recommended Video

2021 विधानसभा चुनावः 5 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे अमित शाह

PLA के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के दावे पूरी तरह से निराधार हैं: रक्षा मंत्री
उन्होंने कहा, एलएसी पर स्थिति हमारे नियंत्रण में है और चीनी लिबरेशन आर्मी के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के दावे पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ कमांडर-स्तरीय वार्ता चल रही है और हमें नहीं पता कि यह कब हल किया जाएगा, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सभी विवरणों का खुलासा करने के लिए देश के हित में नहीं था।

1962 से 2013 तक क्या हुआ, मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता
उन्होंने कांग्रेस को आड़ों हाथ लेते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 1962 से 2013 तक क्या हुआ, मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। हमारे बलों ने एलएसी में बहुत साहस दिखाया। यह बिल्कुल निराधार है कि पीएलए हमारे क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। गालवान संघर्ष के बाद, मैं सैनिकों से मिला, हमारे प्रधान मंत्री भी सैनिकों से मिले। अब हम सभी कह सकते हैं कि कोई भी हमारे क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश नहीं करेगा।

पाकिस्तान अनुच्छेद 370 के शुद्धिकरण के बाद से चरमरा गया है
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के एक हिस्से गिलगित बाल्टिस्तान को 'अस्थायी प्रांतीय दर्जा' देने के पाकिस्तान सरकार के फैसले पर इमरान खान को भी फटकार लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान अनुच्छेद 370 के शुद्धिकरण के बाद चरमरा गया है। बकौल राजनाथ सिंह, गिलगित बाल्टिस्तान और पीओके भारत के हिस्से हैं। उनकी स्थिति में कोई बदलाव हमें स्वीकार्य नहीं है। अनुच्छेद 370 के शुद्धिकरण के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान और पाक प्रायोजित आतंकी संगठन अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद चरमरा गए हैं, वे जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य दर्जा छीने जाने के बाद से बहुत हतोत्साहित हैं।

पाक ने अभिनंदन वर्धमान को छोड़ा, क्योंकि भारत की प्रतिक्रिया से डर गया
वहीं, पुलवामा हमले को लेकर राजनाथ सिंह ने इमरान खान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान ही है, जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने जोड़ते हुए कहा, पाकिस्तान के मंत्री ने अपनी विधानसभा में पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका स्वीकार कर लिया है, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान भारतीय लड़ाकू पायलट अभिनंदन वर्धमान को छोड़ दिया, क्योंकि वह भारत की प्रतिक्रिया का डर गया था। उन्होंने कहा कि एफएटीएफ को आतंकवादियों को शरण देने के लिए पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करना चाहिए।
-
Asha Bhosle: 'हर चीज का मजाक', सोनिया गांधी ने सिंगर के निधन पर लिखा पत्र लेकिन कर बैठीं बड़ी गलती, भड़के लोग -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications