राजनाथ सिंह बोले- चीन के कब्जे की बात कर रही कांग्रेस पर ऐसा खुलासा करूंगा, मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा
नई दिल्ली। बिहार में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के बारे में ऐसा खुलासा कर सकते हैं कि पार्टी के लोग मुंह नहीं दिखा पाएंगे। शनिवार को पटना में चुनावी रैली में भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस के नेता सेना पर सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि चीन ने हमारी 1200 वर्ग किमी जमीन कब्जा ली है। मैं कह देना चाहता हूं कि ऐसा खुलासा करूंगा, कांग्रेस के लोग कहीं मुंह नहीं दिखा पाएंगे।
Recommended Video

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकती। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पड़ोसी देश के मंत्री की कबूलनामे के बाद कांग्रेस मौन है। कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, जब पुलवामा हुआ तो मैं गृहमंत्री था। इस पर इतनी हल्की राजनीति की गई कि इसे प्रधानमंत्री की चुनाव के लिए सहानुभूति हासिल करने की साजिश कहा गया। अब पाक के मंत्री नेही सच्चाई बता दी है।
शनिवार को राजनाथ सिंह ने बिहार में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि बिहार में भाजपा और जेडीयू की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। किसी प्रकार की संदेह इसमें नहीं होना चाहिए। सिंह ने कहा, भाजपा का चरित्र है, जो हम कहते हैं वो हम करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा है। इसलिए नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है। क्रिकेट में जिस तरह सचिन तेंदुलकर तथा सहवाग की जोड़ी आपलोगों ने देखी है, उसी तरह बिहार में नीतीश कुमार तथा भाजपा की जोड़ी है।
बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। प्रदेश में तीन फेज में चुनाव है। पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। पहले चरण में 71 सीटों पर वोट पड़े। दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications