चीन सीमा विवाद पर बोले विदेश मंत्री, 'LAC पर बदलाव का कोई भी एकतरफा फैसला भारत को नामंजूर'
चीन सीमा विवाद पर बोले विदेश मंत्री, 'LAC पर बदलाव का कोई भी एकतरफा फैसला भारत को नामंजूर'
नई दिल्ली: India China Standoff: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार (31 अक्टूबर) को कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बदलाव का कोई भी एकतरफा फैसला भारत को नामंजूर है। एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के बीच सामान्य स्थिति को बहाल करने के लिए, दोनों देशों के बीच समझौतों का निष्ठापूर्वक सम्मान किया जाना चाहिए और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC tension in Ladakh) पर स्थिति पर बदलाव का कोई भी प्रयास भारत को स्वीकार नहीं होगा।

Recommended Video
तीन दशक से कोई विवाद नहीं था: एस जयशंकर
सरदार पटेल स्मारक में व्याख्यान देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, जहां तक चीन की बात है, वहां से किसी तरह के संबंध के बात हैं, तो तीन दशकों से संबंध स्थिर थे, क्योंकि दोनों देशों नई परिस्थितियां और विरासत में मिली चुनौतियों का सामना किया और उसका समाधान किया।
कोरोना काल में तनावपूर्ण हुए भारत-चीन के संबंध: एस जयशंकर
एस जयशंकर ने कहा कि COVID-19 के आगमन के साथ ही भारत और चीन संबंध में तनाव में आए हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के आने से पहले सबकुछ ठीक था। लेकिन जैसे ही महामारी सामने आई, भारत और चीन के संबंध गंभीर तनाव में आ गए हैं। सामान्य स्थिति को बहाल करने के लिए, दोनों देशों के बीच समझौतों का उनकी संपूर्णता में निष्ठापूर्वक सम्मान किया जाना चाहिए। जहां तक वास्तविक नियंत्रण रेखा का संबंध है, वहां यथास्थिति को बदलने का कोई भी एकतरफा प्रयास किया जाता है तो माना नहीं जाएगा।
पिछले पांच-छह महीने से भारत चीन में सीमा विवाद
भारत और चीन के बीच पिछले पांच से छह महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध बना हुआ है, जिससे दोनों देशों में संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों देशों के बीच कई बार राजनयिक और सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन गतिरोध अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ये स्थिति उस वक्त और ज्यादा बिगड़ गई जब गलवान में 15 जून 2020 को दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प हुआ। इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। चीन ने सितंबर में भारत के साथ एक वार्ता के दौरान बताया कि उनके पांच सैनिक मारे गए हैं।
-
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications