राजस्थान में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान

जयपुर। कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज समेत शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई राज्य धीरे-धीरे स्कूल कॉलेज खोल रहे है। इसी बीच राजस्थान में स्कूल कॉलेज पिछले कई दिनों से चल रहे असंमजस को राज्य सरकार ने खत्म कर दिया है। राजस्थान में अब 30 नवंबर तक स्कूल कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इस संबंध में प्रदेश के गृह विभाग ने अपने 1 नवंबर को जारी आदेशों में फेरबदल करते हुए यह निर्णय लिया है।

Rajasthan to remain close Schools, colleges and coaching institutes till 30th November

राजस्थान के गृह विभाग के शासन सचिव एनएल मीना ने बताया कि 1 नवंबर को प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान तथा नियमित कक्षा गतिविधियां 16 नवंबर 2020 बंद रहने का आदेश दिया गया था। अब राज्य सरकार ने पिछले आदेश में फेरबदल करते हुए 30 नवंबर तक उपरोक्त आदेश प्रभावी रहने का आदेश मंगलवार शाम को जारी किया। इसके अनुसार अब सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां 30 नवंबर तक बंद रहेंगी।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया हैं। इससे पहले 16 नवंबर को स्कूल-कॉलेज खोलने के आदेश जारी हुए थे। प्रदेश में मंगलवार को 2194 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसके अलावा 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। आज राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 30 हजार 180 पहुंच गया।

वहीं, प्रदेश में कोरोना की चपेट में आने से मृतकों की संख्या 2089 हो गई है। प्रदेश में करीब 40.35 लाख से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। माना जा रहा है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही सर्दियां बढ़ने के बाद ही अचानक कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मास्क लगाने की अपील करते हुए नवंबर में कोरोना की दूसरी लहर आने और संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+