Raja Raghuvanshi Case: जानें कौन है राजा मर्डर केस में अरेस्ट हुआ बल्लू, अब उगलेगा सोनम रघुवंशी के पुराने राज़

Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात दो और गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और चौकीदार बलविंदर उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया गया है। बल्लू पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के आरोपियों की मदद की थी और हत्या से जुड़े सबूत मिटाने का काम किया था। अब पुलिस उसे शिलांग ले जाकर पूछताछ करेगी। पुलिस बल्लू से यह भी जानने की कोशिश करेगी कि हत्या के बाद राज और सोनम के अलावा उस घर में कौन-कौन आया था। माना जा रहा है कि गिरफ्तार गार्ड से कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

Raja Raghuvanshi Case: बिल्डिंग के चौकीदार की गिरफ्तारी

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बलविंदर उर्फ बल्लू बिल्डिंग में गार्ड की नौकरी करता था। जिस बिल्डिंग में वह काम करता था वहीं सोनम राजा की हत्या के बाद एक फ्लैट में रुकी थी। पुलिस के अनुसार बल्लू ने ही सोनम का वह काला बैग जलाया था, जिसमें उसके 3 फोन और ज्वेलरी समेत दूसरे कागज थे। शिलांग पुलिस की SIT टीम ने अशोक नगर (इंदौर) से बल्लू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे की गई थी।

Raja Raghuvanshi Case

यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder: सोनम ने राज को क्यों दिए थे 5 लाख? राजा मर्डर केस में सामने आई एक और जानकारी

पुलिस का मानना है कि हत्या में इस्तेमाल हथियार, नकदी और दूसरे कई अहम सबूत जलाए गए काले बैग में ही थे। बल्लू ने बैग को जलाकर इन सबूतों को मिटाने में आरोपी विशाल व अन्य सहयोगियों की मदद की थी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को बल्लू और प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की हत्याकांड में संलिप्तता के कुछ अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में सिलोम जेम्स को बैग निकालते देखा गया है। अब पुलिस इस मामले की भी जांच करेगी कि क्या इन दोनों की सोनम, राज और दूसरे आरोपियों कै बीच में पैसों का लेन-देन भी हुआ था।

बल्लू और सिलोम जेम्स से मिल सकते हैं अहम सुराग

मेघालय पुलिस ने पहले ही कहा था कि इस हत्याकांड में कुछ और लोगों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका हो सकती है। बल्लू और सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जाएगी। राजा के परिवार ने इस हत्याकांड में सोनम के भाई, मां-पिता की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा, एक अलका नाम की महिला का भी जिक्र किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह भी जानने की कोशिश करेगी की क्या उस फ्लैट में सोनम और विशाल से मिलने कुछ और लोग भी आए थे। सोनम के परिवार से कोई मिलने आया था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case: राजा मर्डर केस में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सोनम और राज से था कौन सा रिश्ता?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+