Raja Raghuvanshi Case: राजा मर्डर केस में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सोनम और राज से था कौन सा रिश्ता?
Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब नया मोड़ आया है। राजा के बड़े भाई विपिन ने अलका नाम की एक महिला का जिक्र करते हुए उससे पूछताछ की मांग की है। पुलिस जांच में पता चला है कि सोनम और अलका की काफी निकटता थी और दोनों के बीच अक्सर काफी लंबी बातें होती थीं। अब तक की जांच में सामने आया है कि अलका और सोनम बचपन की सहेलियां हैं।
रघुवंशी परिवार का कहना है कि सोनम की उससे काफी देर तक बात होती थी। उससे भी पूछताछ की जानी चाहिए कि क्या इस मर्डर केस में उसकी कोई भूमिका है। पुलिस अब अलका के कॉल रिकॉर्ड्स, सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है।

Raja Raghuvanshi मर्डर केस में नया खुलासा
सोनम की बचपन की दोस्त अलका की भूमिका भी जांच के दायरे में है। रघुवंशी परिवार का कहना है कि अलका सोनम के साथ कई मौकों पर थी और हो सकता है कि वह हत्या की साजिश में शामिल हो। बता दें कि राजा के परिवार ने सोनम की मां और भाई से भी पूछताछ की मांग की है। रघुवंशी परिवार का कहना है कि सोनम के परिवार के लोगों से पूछताछ होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें राज के साथ संबंधों की जानकारी थी। राजा के भाई और पिता ने जांच एजेंसियों से आरोपियों का नार्को-टेस्ट कराने की मांग की जा रही है भी की है।
यह भी पढ़ें: कौन है ये बिजनेसमैन? जो बनने वाला था सोनम रघुवंशी का दूल्हा, राजा हत्याकांड के बाद बोला-'शुक्र है मैं बच गया'
सोनम रघुवंशी की राजदार है अलका?
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अलका के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल और मैसेज का विश्लेषण शुरू कर दिया है। सोनम की अन्य महिला जान पहचान वाले सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ की जा सकती है। हालांकि, अब तक की जांच में लव ट्रायंगल जैसा कोई एंगल नहीं निकला है, लेकिन साजिशकर्ता या राजदार होने के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
राज कुशवाहा के साथ संजय वर्मा का एंगल
सोनम और राज ने काफी शातिर तरीके से सारी प्लानिंग की थी और इसके लिए दोनों आपस में कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करते थे। सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा को मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है, जिसने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने अब तक सोनम और राज के बीच 200+ कॉल रिकार्ड, एक छुपे हुए मोबाइल नम्बर के रिकॉर्ड भी निकाले हैं। दरअसल सोनम ने राज से बात करने के लिए एक खास नंबर ले रखा था, जिसे संजय वर्मा के नाम से सेव किया था।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case: राजा केस में पुलिस ने बरामद किया हत्या में इस्तेमाल हुआ दूसरा हथियार












Click it and Unblock the Notifications