Raja Raghuvanshi Murder: सोनम ने राज को क्यों दिए थे 5 लाख? राजा मर्डर केस में सामने आई एक और जानकारी
Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि राजा की हत्या करने के लिए पहले राज और सोनम ने पिस्टल खरीदने की योजना बनाई थी। दोनों की प्लानिंग थी कि राजा की गोली मारकर हत्या की जाए, लेकिन बाद में दोनों ने हनीमून लोकेशन के आधार पर प्लान बदला। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम ने राज को 5 लाख रुपये दिए थे, ताकि वह पिस्टल खरीद सके। इस केस में राज और सोनम के अलावा बाकी तीन आरोपियों आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान से भी पूछताछ चल रही है।
Raja Raghuvanshi केस में नया खुलासा
पुलिस की जांच में पता चला है कि राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सोनम और राज ने पूरा प्लान बनाया था। राज इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस को पता चला है कि पहले यही प्लान था कि राजा की हत्या गोली मारकर की जाएगी। इसके लिए 5 लाख रुपये में पिस्टल और गोलियों का इंतजाम किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, राज ने पिस्टल खरीदने का काम किया था और उसे 5 लाख सोनम ने दिए थे। पुलिस अब जांच कर रही है कि सोनम ने इतनी बड़ी रकम कहां से अरेंज की और क्या उसके परिवार को इसकी जानकारी थी।

यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case: राजा मर्डर केस में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सोनम और राज से था कौन सा रिश्ता?
पुलिस की जांच में पता चला है कि राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सोनम और गैंग ने 3 प्लान बनाए थे। इसमें पिस्टल से मारने के अलावा सेल्फी के बहाने राजा को खाई में धक्का देने और फिर धारदार हथियार से मारने की योजना थी। अंत में तीसरी योजना में सफल हुए और राजा को मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सोनम और बाकी तीनों आरोपी शिलांग से गुवाहाटी और फिर मध्य प्रदेश आए थे। सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में सरेंडर किया था, लेकिन हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह इंदौर में कुछ दिन राज के साथ रुकी थी।
सोनम के 3 मोबाइल का अब तक नहीं मिला सुराग
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शिलांग पुलिस की एक टीम सोनम रघुवंशी के घर पहुंची थी और मेघालय से लेकर गुवाहाटी, पटना, इंदौर और गाजीपुर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा, राजा और सोनम शिलांग में एक कंटेंट क्रिएटर देव सिंह के वीडियो में नजर आए थे। पुलिस ने इंस्टाग्राम से उस वीडियो की डिटेल्स मांगी हैं। जांच में सामने आया कि सोनम और राजा के पास चार मोबाइल थे। इसमें से 3 सोनम के थे और एक राजा का फोन था जिसे हत्या के बाद आरोपियों ने तोड़ दिया था। पुलिस सोनम के तीनों मोबाइल की तलाश कर रही है, क्योंकि उससे भी कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है ये बिजनेसमैन? जो बनने वाला था सोनम रघुवंशी का दूल्हा, राजा हत्याकांड के बाद बोला-'शुक्र है मैं बच गया'












Click it and Unblock the Notifications