Railway Bonus 2025: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली पर मिलेगा इतने दिनों का बंपर बोनस
Railway Bonus 2025: त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि इस साल रेलवे के ग्रुप C और ग्रुप D कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जाएगा। इस फैसले से देशभर में करीब 11 लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी लौट आएगी।
बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी और जल्द ही भुगतान शुरू होगा। इसे प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) कहा जाता है।

बोनस की राशि कितनी मिलेगी?
इस साल लगभग 10,91,146 नॉन-गजटेड कर्मचारियों को कुल ₹1,865.68 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। PLB का भुगतान हर साल दुर्गा पूजा / दशहरा के त्यौहारों से पहले किया जाता है और यह रेलवे कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रत्येक योग्य कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951/- का बोनस मिलेगा।
किन-लोगों को मिलेगा बोनस?
इस साल का 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) रेलवे के लगभग 10.91 लाख नॉन-गजटेड कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप C स्टाफ शामिल हैं। बोनस राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। यह कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: Railway ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात! Rail Neer की कीमत में कटौती, अब 15 में नहीं इतने में मिलेगा पानी
त्योहारों पर बढ़ेगी रौनक
इस साल रेलवे कर्मचारियों के 78 दिन के बोनस की घोषणा से बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिलेगा। खासकर जब हाल ही में कई आवश्यक सामानों पर GST दरें कम की गई हैं, तो उम्मीद है कि लोग अधिक खरीदारी करेंगे। रेलवे कर्मचारी शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में बड़ी उपभोक्ता आबादी का हिस्सा हैं। बोनस से मिलने वाली अतिरिक्त आमदनी वे रोजमर्रा के खर्च, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और त्योहारों की तैयारियों में खर्च करेंगे, जिससे त्योहारों की रौनक और बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें: Indian Railways Refund Rules: कितनी देर ट्रेन लेट होने पर मिलता है रिफंड? जानिए क्या है इंडियन रेलवे का नियम
बोनस देने की है पुरानी परंपरा
रेलवे कर्मचारियों को हर साल दशहरे से पहले प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाता है। यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है और इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को उनके मेहनती योगदान के लिए सम्मानित करना है। बोनस कर्मचारियों को और अधिक मेहनत और समर्पण से काम करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे रेलवे की कार्यक्षमता और प्रदर्शन में सुधार होता है। इस परंपरा ने कर्मचारियों के मनोबल को भी हमेशा ऊँचा बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications