Railway ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात! Rail Neer की कीमत में कटौती, अब 15 में नहीं इतने में मिलेगा पानी
Rail Neer price cut: केंद्रीय सरकार ने उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचाने और जीवनोपयोगी वस्तुओं की कीमतों में राहत देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी दिशा में सरकार ने रेल नीर की कीमतों में GST कटौती का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का निर्णय लिया है।
इससे आम जनता को दैनिक जरूरतों की वस्तुओं पर आर्थिक राहत मिलेगी और महंगाई के दबाव को कम करने में मदद होगी। सरकार का यह कदम उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सभी वर्गों के लोग आसानी से सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल का उपयोग कर सकें।

अब कितने का मिलेगा?
रेलवे बोर्ड के ताज़ा सर्कुलर के अनुसार रेलवे और IRCTC में बिकने वाले पैकेज्ड वॉटर की कीमतों में कटौती की गई है:
- 1 लीटर की बोतल: ₹15 से घटाकर ₹14 (1 रुपए की कमी)
- 500 मिलीलीटर की बोतल: ₹10 से घटाकर ₹9 (1 रुपए की कमी)
इसका मतलब है कि दोनों कैपेसिटी की बोतलों पर 1-1 रुपए की कीमत कम कर दी गई है, और यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।
क्यों घटाई गई Rail Neer की कीमत?
रेल मंत्रालय ने यह कटौती इसलिए की है ताकि GST कम किए जाने का सीधा लाभ यात्रियों और उपभोक्ताओं तक पहुंच सके। इसके तहत 1 लीटर की Rail Neer बोतल की कीमत ₹15 से घटाकर ₹14 और 500 मिलीलीटर की बोतल की कीमत ₹10 से घटाकर ₹9 कर दी गई है। इस कदम से यात्रियों को पैकेज्ड पानी सस्ता उपलब्ध होगा और उनकी जेब पर बोझ कम होगा।
ये भी पढे़ं: Rishikesh-Karnprayag Rail Line: देश की सबसे लंबी दोहरी रेल सुरंग का निर्माण पूरा, जानिए अब कितना काम बचा
सरकार ने हाल ही में कई जरूरी चीज पर कम की है GST
भारत सरकार ने हाल ही में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर GST दरों में बड़ी कटौती की है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सीधे आर्थिक राहत देना और घरेलू मांग को बढ़ावा देना है। अब कई आवश्यक सामानों पर GST 12% और 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे रिटेल दुकानों पर इन उत्पादों की कीमतों में तुरंत कमी दिखाई देगी, जो घर के मासिक खर्च को कम करने में मदद करेगी। दुकानदारों को आगामी 22 सितंबर से उन सभी वस्तुओं के नए दाम दुकान के बाहर प्रदर्शित करने होंगे जिनकी GST दरों में बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़ें: GST 2.0: 22 सितंबर से कम होगी LPG सिलेंडर की कीमत? जानिए जीएसटी घटाने के बाद आपकी जेब पर कैसा असर होगा












Click it and Unblock the Notifications