राहुल गांधी ने वैक्सीन की कीमतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, बोले- 'मोदी-मित्रों के फायदे के लिए...'

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। कोरोना वायरस संक्रमित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल होम क्वारंटीन में अपना समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले राहुल गांधी ने क्वारंटीन पीरियड में भी केंद्र सरकार पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ रहे। अपने ताजा ट्वीट में राहुल गांधी के कोरोना वैक्सीन की कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में कई न्यूज पेपर की कटिंग भी शेयर की हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वैक्सीन निर्माता कंपनियों को वैक्सीन बनाने के लिए देश की जनता का पैसा दिया गया। अब, भारत सरकार उन्हीं लोगों से इस वैक्सीन के लिए दुनिया में सबसे अधिक कीमत का भुगतान करने के लिए कहेगी। एक बार फिर 'सिस्टम' फेल साबित हुआ, मोदी मित्रों के फायदे के लिए नागरिक फेल रहा।' राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ कई अंग्रेजी समाचार पत्रों की कटिंग साझा की है जिसमें वैक्सीन को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Covid 19: राहुल गांधी ने फिर कसा मोदी सरकार पर तंज, कहा-'इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो'

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संकट को लेकर केंद्र पर निशाना साधा हो। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट कर मोदी सरकार के विजन पर सवाल उठाया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि अभी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट नहीं जरूरी है, अभी एक विजन वाली सरकार जरूरी है। एक दूसरे ट्वीट में राहुल ने लिखा कि एक-दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे 'सिस्टम' का सच दिखाते चलो। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं है, जिस वजह से वो घर पर ही क्वारंटीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+