Covid 19: राहुल गांधी ने फिर कसा मोदी सरकार पर तंज, कहा-'इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो'

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। देश में कोरोना का प्रचंड रूप जारी है, बढ़ते कोरोना मरीजों के कारण अस्पताल में बेड्स, ऑक्सीजन सिलेंडर्स की मारामारी हो गई है तो वहीं कई राज्य वैक्सीन की कमी का रोना रो रहे हैं। तो वहीं इसी बीच चरमराई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में कहा है कि 'एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो!।'

Covid 19: इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो

Recommended Video

      Coronavirus In India: Rahul Gandhi ने Modi Govt पर साधा निशाना, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट किया था कि 'चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए- बात ख़त्म। मत बनाओ भारत को भाजपा system का victim!।' मालूम हो कि राहुल गांधी खुद कोरोना संक्रमित हैं और अपने घर पर आइसोलेट हैं। लेकिन वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।

      Covid 19: इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो

      वैक्सीन पर राजनीति बंद करें लोग, ये शर्मनाक है

      राहुल गांधी की ओर से लगातार हो रहे ट्वीटर वार पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, मानवता के लिए वैक्सीन पर विपक्षों पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए। डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि केंद्र सरकार अपनी वैक्सीनेशन नीति के तहत राज्यों को तीसरे चरण में 50 प्रतिशत वैक्सीन डोज मुफ्त में देने वाली है। महामारी के वक्त इस तरह की राजनीति शर्मनाक हैं।

      Covid 19: इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो

      डरा रहे हैं कोरोना का आंकड़े, जारी है वायरस का तांडव

      बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,60,960 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,79,97,267 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 3,293 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,01,187 पहुंच गया है, ऐसा पहली बार हुआ है कि 24 घंटे के अंदर तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब एक्टिव केस 29,78,709 हैं, जबकि 1,48,17,371 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 14,78,27,367 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, जबकि बीते 24 घंटों में 25,56,182 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+