राहुल गांधी ने बताया, कैसा लगता है जब लोग पप्पू कहते हैं, जीवनसंगिनी को लेकर की खुलकर बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी पसंदीदा कार, बाइक से लेकर जीवनसंगिनी के बारे में बात की।

rahul gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार चल रही है। इस दौरान राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए एक इंटरव्यू में कहा कि लोग मुझे गाली देते हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं उसका स्वागत करता हूं। राहुल ने कहा कि मैं किसी से भी नफरत नहीं करता हूं। हमारे धर्म के दो मुख्य केंद्र हैं, अहिंसा और सत्य, मैं उसे अपने जीवन में लाने की कोशिश कर रहा हूं।

पप्पू कहे जाने पर दिया जवाब

पप्पू कहे जाने पर दिया जवाब

सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोग राहुल गांधी की ट्रोलिंग करते हैं उसपर राहुल ने कहा कि मैं इसकी परवाह नहीं करता है, आप मुझे जो भी कहना चाहते हैं कहिए, मैं उसे सुनता नहीं। आपको जिस भी नाम से मुझे बुलाना है बुला लीजिए, मैं उसे पकड़ूंगा ही नहीं। मैं नफरत नहीं करता हूं किसी से, आप मुझे गाली भी दो, आप मुझे मारो भी, मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा। खुद को पप्पू कहे जाने पर राहुल ने कहा कि वह प्रोपोगेंडा अभियान है, उसके दिल की बात है। वो जो बोल रहा है, उसके अंदर डर है, उसकी जिंदगी में कुछ नहीं हो रहा है, वह उदास है, उसके रिश्ते ठीक नहीं चल रहा है, उसे किसी और को गाली देने की जरूरत है, मैं स्वागत कर रहा हूं, और गाली दो। और नाम दो मुझे, कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कैसी जीवनसंगिनी चाहते हैं

कैसी जीवनसंगिनी चाहते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि मेरी दादी को गूंगी गुड़िया कहा जाता था, जो लोग मुझपर लगातार हमला करते रहते हैं, वही लोग मेरी दादी को गूंगी गुड़िया कहते थे। लेकिन यही गूंगी गुड़िया आयरन लेडी बनी। हकीकत में वह हमेशा से आयरन लेडी थीं। दादी-पोता के बीच आपका रिश्ता कैसा था, इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि वह मेरे जीवन का प्यार है। वो मेरी दूसरी मां थीं। वहीं जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वह अपनी दादी जैसी महिला जीवनसाथी चाहते हैं, इसपर राहुल ने कहा कि मैं अपनी मां और दादी से से मिलती जुलती अच्छाइयों वाली महिला चाहूंगा।

कार-मोटरबाइक चलाने के शौकीन

कार-मोटरबाइक चलाने के शौकीन

कार और मोटरबाइक को लेकर भी राहुल गांधी ने खुलकर बात की और बताया कि उन्हें गाड़ियां चलाना अच्छा लगता है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे पास कोई कार नहीं है, मेरी कार खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है, हालांकि मुझे कार चलानी अच्छी लगती है। मेरे पास बाइक है, लेकिन मुझे मोटरबाइक में कोई खास दिलचस्पी नहीं है, लेकिन मुझे वह चलानी अच्छी लगती है। मैं कार ठीक कर सकता हूं, मुझे कार के बारे में पता होता है, लेकिन मैं कार के लिए दीवाना नहीं हूं। मुझे चलना अच्छा लगता है, फिर वह आसमान में हो, पानी में हो या फिर जमीन पर। मुझे पुरानी लंब्रेटा से लकर आरडी 350 भी अच्छी लगती है। मेरी पसंदीदा बाइक आरएस 250 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+