सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया 'तपस्वी', कहा-'वे अभी सिर्फ अपनी तपस्या पर कर रहे फोकस'
कांग्रेस नेता समलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को तपस्वी बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस समय सिर्फ अपनी तपस्या पर फोकस कर रहे हैं।

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन रहे हैं। लेकिन इतनी ठंड के बावजूद भी राहुल गांधी सिर्फ एक टी-शर्ट में सुबह से लेकर शाम तक भारत जोड़ो यात्रा में मार्च करते हैं। यही वजह है कि जब से यात्रा दिल्ली पहुंची है, तब से राहुल गांधी का टी-शर्ट में रहना चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने बड़ा बयान दिया है।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी सुपर ह्यूमन हैं। उन्होंने कहा जब हम ठंड से ठिठुर रहे हैं और बचने के लिए जैकेट, कोट पहन रहे हैं। ऐसे समय में राहुल गांधी सिर्फ एक टी-शर्ट में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। वह एक योगी की तरह हैं, जो अपनी तपस्या पर सिर्फ फोकस कर रहे हैं।
Recommended Video

राजस्थान के बाद दिल्ली में पहुंची है यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। अब तक यात्रा दक्षिणी राज्यों को कवर करते हुए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान और हरियाणा होते हुए दिल्ली में पहुंची है। इसके बाद यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी। कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को इससे फायदा भी मिलेगा।
दिल्ली में केंद्र सरकार पर बोला था हमला
राहुल गांधी ने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चीन से सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं। ऐसे में हमें अब दोनों से युद्ध लड़ना होगा। जिससे देश को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि जो काम 5 साल पहले करना चाहिए तो वो काम हम नहीं कर सकें, जिसकी वजह से चीन को मौका मिल गया है। एक तरह हमारी अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। वहीं, चीन अच्छा कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: 'राहुल गांधी के भाषणों से देश में खलबली मच रही है', एमके स्टालिन ने की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications