Bharat Jodo Yatra: 'राहुल गांधी के भाषणों से देश में खलबली मच रही है', एमके स्टालिन ने की तारीफ
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी की तारीफ की। अपने बयान में सीएम स्टालिन ने कहा कि राहुल गांधी के भाषणों ने देश की राजनीति में खलबली मचा दी है।

TN CM MK Stalin on Rahul Gandhi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu CM MK Stalin) ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके भाषणों ने देश में खलबली मचा दी है। राहुल गांधी अपनी पदयात्रा के जरिए अब तक 9 राज्यों से गुजर चुके हैं। डीएमके चीफ स्टालिन यह बात चेन्नई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए गोपन्ना द्वारा लिखित पूर्व पीएम नेहरू पर पुस्तक 'ममानीथर नेहरू' के विमोचन करने के बाद कही।
नेहरू एक सच्चे लोकतंत्रवादी थे: स्टालिन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम एमके स्टालिन ने देश के पहले प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश को धर्मनिरपेक्षता और समानता जैसे मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनके और महात्मा गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेहरू "एक सच्चे लोकतंत्रवादी थे, संसदीय लोकतंत्र के प्रतीक थे। यही कारण है कि सभी लोकतांत्रिक ताकतें उनकी जय-जयकार करती हैं।"
स्टालिन ने की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तारीफ
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संसद में अहम मुद्दों पर भी चर्चा नहीं होने दी जा रही है, लेकिन नेहरू ने विरोधी विचारों को बढ़ावा दिया था। इसी के साथ राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तारीफ की। स्टालिन ने राहुल को प्रिय भाई कहकर संबोधित किया और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है की उन्होंने कन्याकुमारी से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
"राहुल के भाषणों से देश में खलबली मच रही है"
अपने संबोधन ने स्टालिन ने कहा कि "राहुल के भाषणों से देश में खलबली मच रही है। वह चुनावी राजनीति या दलगत राजनीति नहीं बल्कि विचारधारा की राजनीति कर रहे हैं और इसीलिए कुछ लोगों द्वारा उनका कड़ा विरोध किया जा रहा है। उनकी बातें कभी-कभी नेहरू जैसी होती हैं। नेहरू के उत्तराधिकारी ऐसी बात न करें तो ही आश्चर्य होगा। स्टालिन ने कहा कि गोडसे के वंशज महात्मा गांधी और नेहरू के उत्तराधिकारियों की बातचीत से केवल कड़वाहट महसूस करेंगे।"
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications