Whatsapp पर जान से मारने की धमकी देती हैं राधे मां

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दहेज के लिए प्रताडि़त करने और अश्‍लीलता फैलाने जैसे गंभीर आरोप झेल रही स्‍वघोषित धर्मगुरु राधे मां एक और विवाद में फंस गई हैं। राधे मां पर अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। त्रिनेत्र शक्‍ति पार्टी के नेता विजय कुमार टीना ने राधे मां पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चटकारे लेकर चिकन खाती हैं और गालियां भी देती हैं राधे मां

Radhe maa threatens to kill on Whatsapp
विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि राधे मां ने व्‍हाट्स एप पर उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी है। विजय कुमार का कहना है कि वो राधे मां के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं जिसे रोकने के लिए उन्‍हें चेतावनी दी गई है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर से थे राधे मां के अवैध प्रेम संबंध, हाथ दबाकर कमरे में ले गईं थीं

आरोप के मुताबिक पिछले दिनों जब पंजाब के मुकेरियां में विजय अपने समर्थकों के साथ राधे माँ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, उस वक्त भी राधे मां के समर्थकों ने उन पर हमला किया था। विजय का कहना है कि उसके बाद से ही उसको धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। हुस्न और डांस के दम पर बॉलीवुड पर कब्जा करना चाहती थीं राधे मां

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी राधे मां का ऑडियो क्‍लिप सामने आ चुका है। इस क्‍लिप में राधे मां अपने विरोधी को प्यार से फुसलाने की कोशिश कर रही हैं। इसमें वो कभी खुद को गाली देती सुनाई दे रही हैं तो कभी किसी और को। मालूम हो कि राधे मां से अश्‍लीलता फैलाने और दहेज उत्‍पीड़न मामले में पुलिस ने पूछताछ की है। शॉर्ट स्कर्ट के बाद अब जींस-टॉप में दिखीं राधे मां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+