सनसनीखेज खुलासा: हुस्न और डांस के दम पर बॉलीवुड पर कब्जा करना चाहती थीं राधे मां
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने का गंभीर आरोप झेल रहीं डांसिंग धर्मगुरु राधे मां पर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। बंद कमरे में 'बेबी डॉल मैं सोने की' गाने पर ग्लैमरस लुक में आइटम डांस करने वाली राधे मां बॉलीवुड में छा जाना चाहती थीं। राधे मां अपनी डांस के दम पर मॉडलिंग दुनिया में कब्जा जमाना चाहती थीं। जी हां ये सनसनीखेज खुलासे प्रोड्यूसर रंजीत शर्मा ने किए हैं। रंजीत शर्मा 27 साल पहले राधे मां से मिल चुके हैं।


राधे मां को लड़कों के बीच रहना और उनसे बात करना बहुत पसंद था। रंजीत ने दावा किया है कि जब वो 12वीं क्लास में पढ़ते थे तो उनकी मुलाकात राधे मां से हुई थी। उस वक्त राधे मां ने उनसे बॉलीवुड में एंट्री वाली बात कही थी। आपको बताते चलें कि रंजीत शर्मा राधे मां पर फिल्म बना रहे हैं। पढ़ें: Radhe Maa's Biography: सुखविंदर से देवी तक राधे मां की लाइफ हिस्ट्री
मल्लिका शेरावत ने राधे मां बनने से किया इंकार
रंजीत शर्मा ने राधे मां पर जो फिल्म बनाना चाह रहे हैं उसमें मुख्य भूमिका में मल्लिका शेरावत की चर्चा हो रही थी। इसके अलावा फिल्म में डॉली बिंद्रा, राहुल महाजन और शक्ति कपुर को भी लेने की बात चल रही है। लेकिन मल्लिका शेरावत ने राधे मां का किरदार निभाने से इंकार कर दिया है।
मल्लिका ने इस खबर का खंडन करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 'ये खबर गलत है, प्लीज बिना पुष्टि के अफवाह न फैलाएं'। आपको बताते चलें कि रंजीत शर्मा ने फिल्म का टाइटल भी 'मॉडल राधे मां' रजिस्टर करा लिया है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विकी राणावत होंगे।












Click it and Unblock the Notifications