पंजाब: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ सीएम अमरिंदर लेकर आए विधानसभा में प्रस्ताव
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों से पारित केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को आज (मंगलवार) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि नए कानून किसानों और भूमिहीन श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा में आज कृषि कानूनों के खिलाफ कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने एक प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह प्रस्ताव कृषि अध्यादेशों और बिजली अधिनियम में संशोधन के खिलाफ सरकार की चिंताओं को लेकर है।

Recommended Video
पंजाब विधानसभा का सेशन आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, 3 प्रस्तावित कृषि बिलों (संशोधन) विधेयक, 2020 के साथ फार्म विधियां स्पष्ट रूप से किसानों और भूमिहीन श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं और टाइम-टेस्टेड कृषि मार्केटिंग प्रणाली न केवल पंजाब में बल्कि हरियाणा और पश्चिमी यूपी में स्थापित है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा को बताया, 'प्रस्ताव में कहा गया है कि कृषि कानून संविधान (एंट्री 14 लिस्ट- II) के खिलाफ हैं, जिसमें कृषि को एक राज्य विषय के रूप में उल्लेख किया गया है और ये विधान संविधान के कार्यों के अनुसार राज्यों के कार्यों और शक्तियों का अतिक्रमण करने के लिए एक सीधा हमला है। इस बीच राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भी विशेष विधानसभा सत्र के दौरान सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 में संशोधन के लिए एक विधेयक पेश किया।
बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर जहां हरियाणा और पंजाब में किसान सड़कों पर हैं, तो वहीं पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार भी अब विपक्ष के निशाने पर आ गई है। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल में ऐलान किया था कि वो केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य विधानसभा में एक ऐसा विधेयक लेकर आएंगे, जिससे किसानों के हित प्रभावित ना हों। अब पंजाब में विपक्षी पार्टियों ने मांग की है कि राज्य सरकार के प्रस्तावित विधेयक का ड्राफ्ट पहले उन्हें दिखाया जाए। राज्य सरकार की तरफ से ड्राफ्ट की कॉपी साझा ना किए जाने के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में ही सोकर रात गुजारी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान खोल सकता है पेशावर का हिंदू धर्मस्थल 'पंज तीरथ', जानिए ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications