52 की उम्र में Malaika Arora को मिला नया बॉयफ्रेंड? नए वीडियो ने मचाई सनसनी, क्या है मिस्ट्री मैन का सच?
Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस और नंबर वन डांसर मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उनके फैंस और दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा एक अनजान शख्स के साथ नजर आ रही हैं, जो भीड़ और कैमरों के बीच उनका हाथ थामे उन्हें सुरक्षित कार तक पहुंचाता दिख रहा है।
भीड़ के बीच मिस्ट्री मैन संग दिखी खास केमिस्ट्री
वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट जंपसूट के साथ फ्लैट फुटवियर कैरी किया हुआ है। जैसे ही पैपराजी उनको घेरते हैं, उनके साथ मौजूद एक शख्स उनका हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ से बाहर निकालता है और कार तक पहुंचाता है।

52 साल की मलाइका को मिला नया बॉयफ्रेंड?
उस शख्स का सिंपल लुक, वाइट टी-शर्ट और ब्राउन पैंट, भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि उसकी पहचान अब तक सामने नहीं आई है लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि 52 साल की मलाइका को क्या नया बॉयफ्रेंड मिल गया है?
फैंस के मन में उठे नए रिश्ते के सवाल
वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री हो चुकी है या फिर ये महज एक सामान्य घटना है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और अपनी-अपनी राय दे रहे हैं, जिससे ये मामला और भी चर्चा में आ गया है।
मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ की हो रही चर्चा
-आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। साल 1998 में उन्होंने फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) भी है। हालांकि साल 2017 में उनका तलाक हो गया था।
-इसके बाद मलाइका अरोड़ा का नाम एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ जुड़ा और दोनों ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता और MTV Splitsvilla X6 फेम सोराब बेदी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि इन खबरों को लेकर कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई।
मलाइका के नए वीडियो ने मचाई सनसनी
अब इस नए वीडियो ने मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। क्या ये सिर्फ एक दोस्ताना इशारा था या फिर किसी नए रिश्ते की शुरुआत, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हर एंगल से इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications