Puducherry Assembly Election Result Live: पुडुचेरी में CM रंगासामी की शानदार जीत, बहुमत के साथ BJP की सरकार
Puducherry Assembly Election Result Live: दक्षिण भारत के छोटे लेकिन राजनैतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 4 मई को सत्ता का भविष्य तय होने जा रहा है। पुडुचेरी विधानसभा की सभी 30 सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है।
9 अप्रैल को हुए मतदान में यहां के मतदाताओं ने ऐतिहासिक उत्साह दिखाया था, जहां रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग दर्ज की गई थी।

अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री एन. रंगासामी अपनी कुर्सी बचा पाएंगे या पुडुचेरी की राजनीति में किसी नए युग की शुरुआत होगी।
Puducherry ECI Result 2026: किस सीट पर कौन हारा-कौन जीता?
Puducherry Result 2026: थट्टांचावडी सीट से CM रंगासामी जीते
- पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एन. रंगासामी (All India N.R. Congress) जीत हासिल कर ली है। जबकि E. विनयागम (Neyam Makkal Kazhagam) ने करीब 4,441 वोटों से हार गए।
सुबह 10 बजे तक के रुझान
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में NDA (BJP+) बहुमत के करीब पहुंच गया है। 30 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की जरूरत होती है।
BJP+: 20 सीटों पर आगे (+4)
INC+: 7 सीटों पर बढ़त (-1)
अन्य: 3 सीटें (-3)
इन रुझानों के मुताबिक पुडुचेरी में NDA की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।
- सुबह 9 बजे तक के रुझान
यहां BJP+ गठबंधन 22 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहा है। वहीं INC+ गठबंधन 6 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि पुडुचेरी में NDA की सरकार मजबूत स्थिति में बनती नजर आ रही है।
दोपहर 12 बजे तक रुझान पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगे और शाम तक नई सरकार की तस्वीर साफ़ हो जाएगी। बहुमत के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 16 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होगा।
Puducherry BJP vs Congress Result 2026: पुडुचेरी का त्रिकोणीय संग्राम
इस बार पुडुचेरी की लड़ाई मुख्य रूप से तीन ध्रुवों के इर्द-गिर्द घूम रही है। सत्ताधारी NDA (National Democratic Alliance) में एन. रंगासामी की पार्टी AINRC, भाजपा और AIADMK शामिल हैं।
इन दोनों पारंपरिक दिग्गजों के बीच तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) ने एंट्री मारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result Live: कहां और कैसे देखें लाइव रिजल्ट?
अगर आप पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के पल-पल के अपडेट, हर सीट का ताजा हाल और सटीक आंकड़े देखना चाहते हैं, तो चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट सबसे भरोसेमंद माध्यम है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट results.eci.gov.in पर हर विधानसभा सीट के लाइव रुझान और नतीजे उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों की बढ़त और वोटों की संख्या लगातार अपडेट होती रहेगीकिस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसकी पूरी जानकारी मिलेगी इसके साथ ही पोस्टल बैलेट और EVM काउंटिंग के अलग-अलग आंकड़े भी देखे जा सकेंगे
इन हॉट सीटों पर टिकी हैं सबकी निगाहें
मतगणना के दौरान कुछ चुनिंदा सीटों के नतीजों पर पूरे देश की नज़र रहेगी। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी थट्टानचावडी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता वी. वैथिलिंगम से है। वहीं, गृह मंत्री ए. नमशिवायम मन्नाडिपेट सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। थलापति विजय की पार्टी के उम्मीदवारों ने इन हॉट सीटों पर भी ज़बरदस्त प्रचार किया है, जिससे यहां के मुकाबले काफी कड़े होने की उम्मीद है।














Click it and Unblock the Notifications