Bypoll Results: त्रिपुरा-नागालैंड-गुजरात और महाराष्‍ट्र में BJP की प्रचंड जीत, सुनेत्रा पवार का हुआ बारामती

By-Election Results 2026: 4 अप्रैल 2026 का दिन भारतीय राजनीति के लिए बेहद अहम रहा। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें असम, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है।

इसके साथ ही देश के पांच राज्यों - कर्नाटक, गुजरात, नागालैंड, त्रिपुरा और महाराष्ट्र की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज हुई। जिसमें भाजपा पूर्वोत्तर व पश्चिमी भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है वहीं कांग्रेस ने इस उपचुनाव में कर्नाटक में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

By-Election Results 2026

इन उपचुनावों की कहानी भी दिलचस्प रही। मतदान दो चरणों में हुआ-पहले चरण में 9 अप्रैल को कर्नाटक की दो सीटों के साथ गुजरात, त्रिपुरा और नागालैंड की एक-एक सीट पर वोट डाले गए। दूसरे चरण में 23 अप्रैल को महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीटों पर मतदान हुआ।

उपचुनाव में भाजपा ने जीती ये 3 सीटें

चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, भाजपा ने तीन अहम सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। नागालैंड की कोरीडांग से दाओचियर आई. इमचेन, त्रिपुरा के धर्मनगर से जाहर चक्रवर्ती और गुजरात की उमरेठ से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए जीत हासिल की है।

Baramati By Election Result: सुनेत्रा पवार ने जीती बारामती सीट

बारामती सीट खास चर्चा में रही, जहां एनसीपी की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में हैं। यह सीट उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी, इसलिए यहां का मुकाबला सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि एक राजनीतिक विरासत की परीक्षा भी माना जा रहा था। इस सीट पर एनसीपी उम्‍मीदवार सुनेत्रा पवार ने जीत दर्ज करवा ली है।

महाराष्‍ट्र की राहुरी सीट पर किसकी हुई जीत

महाराष्ट्र की ही राहुरी सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय शिवाजीराव कर्डिले बढ़त बनाए हुए हैं, उनकी जीत लगभग तय है। ये राज्य में महायुति गठबंधन की स्थिति और मजबूत नजर आ रही है।

Karnataka by-election में किसकी हुई जीत

राज्यों में भाजपा की जीत के बाद भी, कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया। बागलकोट से उमेश हुल्लप्पा मेटी और दावनगेरे दक्षिण से समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन लगातार आगे हैं। यह भाजपा की 'क्लीन स्वीप' की उम्मीदों पर सवाल खड़ा करती है।

सातों सीटों पर उपचुनाव में कितने फीसदी पड़े थे वोट

मतदान प्रतिशत ने भी अलग-अलग तस्वीर पेश की। नागालैंड की कोरिडांग सीट पर मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए 82% मतदान किया, जो सबसे ज्यादा रहा। वहीं महाराष्ट्र की बारामती (58.17%) और राहुरी (55.86%) में अपेक्षाकृत कम भागीदारी देखने को मिली। कर्नाटक की बागलकोट (68.62%) और दावणगेरे साउथ (63.43%) में ठीक-ठाक मतदान हुआ, जबकि गुजरात की उमरेठ सीट पर 59.04% वोटिंग दर्ज की गई।

Karur Stampede से 'कमजोर’ हुआ था TVK, तमिलनाडु में फिर विजय ने कैसे पलट दी पूरी बाज़ी?
Karur Stampede से 'कमजोर’ हुआ था TVK, तमिलनाडु में फिर विजय ने कैसे पलट दी पूरी बाज़ी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+