Chennai Weather Update मौसम का डबल अटैक! चेन्नई में पारा 40°C पार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Chennai Weather Update: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज हो रही मतगणना ने पूरे राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लेकिन इस चुनावी सरगर्मी के बीच कुदरत का मिजाज भी कुछ कम गर्म नहीं है।

राजधानी चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी और 'प्री-मानसून' के डबल अटैक का सामना कर रहे हैं। 4 मई को राज्य की जनता अगले पांच साल की सरकार का फैसला सुनने को बेताब है, तब चेन्नई में गर्मी ने साल का अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

chennai-weather-update-heatwave

चेन्नई में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड: 40.6°C पर पहुंचा पारा

मई महीने की शुरुआत के साथ ही चेन्नई में 'हीटवेव' जैसे हालात बन गए हैं। रविवार को चेन्नई के मीनमबक्कम (Meenambakkam) मौसम केंद्र ने 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

भले ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन उमस (Humidity) का स्तर 58% के करीब होने के कारण लोगों को भारी बेचैनी का सामना करना पड़ा। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी 29-30 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे सूर्यास्त के बाद भी राहत नहीं मिल रही है।

Puducherry Assembly Election Result Live: पुडुचेरी के 30 सीटों पर मतगणना, NDA या DMK किसकी होगी वापसी?
Puducherry Assembly Election Result Live: पुडुचेरी के 30 सीटों पर मतगणना, NDA या DMK किसकी होगी वापसी?

भीतरी इलाकों में 'आग' जैसे हालात: वेल्लोर 42.8°C के पार

चेन्नई से दूर तमिलनाडु के भीतरी जिलों में गर्मी और भी विकराल रूप ले चुकी है। वेल्लोर में रविवार को पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा। कई जिलों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मदुरै एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम था।

चुनावी नतीजों के बीच बारिश की दस्तक: IMD का 'येलो अलर्ट' जारी

एक तरफ जहां पूरा राज्य तप रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में इंद्रदेवमेहरबान हुए हैं। उत्तर तमिलनाडु के जिलों जैसे तिरुवल्लूर और रानीपेट में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटें पड़े हैं। अराकोणम के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश ने गर्मी से मामूली राहत दी है।

मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी घाट से सटे जिलों जैसे कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और डिंडीगुल के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में तमिलनाडु और पुडुचेरी के अलग-अलग हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

राहत की खबर 2 दिन बाद गिरेगा तापमान

चेन्नईवासियों के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने थोड़ी राहत की उम्मीद जताई है। अगले दो दिनों के बाद तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 40°C से घटकर 37-38°C के आसपास स्थिर होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों की तपिश के अलग तमिलनाडु के हिल स्टेशनों का नजारा बिल्कुल अलग है। कोडाईकनाल में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

Kerala Assembly Election Result Live:केरलम की 140 सीटों पर वोटिंग आज, LDF की हैट्रिक या UDF की वापसी? हर अपडेट
Kerala Assembly Election Result Live:केरलम की 140 सीटों पर वोटिंग आज, LDF की हैट्रिक या UDF की वापसी? हर अपडेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+