Bhabanipur Result 2026: ममता 10,000 वोटों से पीछे, सुवेंदु अधिकारी जीत के करीब, भवानीपुर TMC के हाथ से गया

Bhabanipur Assembly Election Result 2026 LIVE UPDATE: पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर पर चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में आ जाएंगे। इस सीट पर TMC की उम्मीदवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह चुनाव महज एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि उनकी साख और सियासी वर्चस्व का लिटमस टेस्ट है। दूसरी तरफ भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने यहां मुकाबले को 'आर-पार' की जंग में बदल दिया है।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी 10,000 वोटों से पीछे चल रही हैं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं और जीत के करीब हैं। अब तक 20 राउंड में से 18 राउंड की गिनती हो चुकी है। सुवेंदु अधिकारी की जीत अब पक्की है।

Bhabanipur Assembly Election Result 2026 LIVE UPDATE

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। जिसके नतीजे बाद में आएंगे। भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीत चुकी हैं। टीएमसी 80 से कम सीटों पर सिमट गई है। पल-पल का हाल वनइंडिया हिंदी पर देखिए...

  • ममता बनर्जी (MAMATA BANERJEE) को 54728 ( -6226) वोट मिले हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी (SUVENDU ADHIKARI) को 60954 (+ 6226) वोट मिले हैं। (9 बजकर 07 मिनट तक का ये चुनाव आयोग का डेटा है)
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 LIVE UPDATE
  • ममता बनर्जी (MAMATA BANERJEE) को 53832 ( -554) वोट मिले हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी (SUVENDU ADHIKARI) को 54386 (+ 554) वोट मिले हैं। (8 बजकर 19 मिनट तक का ये चुनाव आयोग का डेटा है)
  • ममता बनर्जी (MAMATA BANERJEE( को 46726 (+ 5349) वोट मिले हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी (SUVENDU ADHIKARI) को 41377 ( -5349) वोट मिले हैं। (5 बजकर 16 मिनट तक का ये चुनाव आयोग का डेटा है)
  • ममता बनर्जी (MAMATA BANERJEE( को 32822 (+ 17371) वोट मिले हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी (SUVENDU ADHIKARI) को 15451 ( -17371) वोट मिले हैं। (1 बजकर 7 मिनट तक का ये चुनाव आयोग का डेटा है)
  • भवानीपुर में दो राउंड के बाद ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी आगे हैं। (10 बनकर 44 मिनट तक के रुझान)
  • भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी बोले, ''भवानीपुर में मुकाबला कांटे का होगा। गिनती के पहले दौर में, 14 बूथों में से 6 मुस्लिम-बहुल हैं। पिछली बार उन्हें इन बूथों से 90-95% वोट मिले थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वोटों में बंटवारा हुआ है। मैं 8 हिंदू-बहुल बूथों पर आगे चल रहा हूं। भवानीपुर में 9वें-10वें दौर से, मैं बढ़त बना लूंगा... सत्ता-विरोधी लहर है, साथ ही हिंदू वोट 'कमल' के पक्ष में एकजुट हुए हैं। यह हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है। मुस्लिम वोटों में भी बंटवारा हुआ है, खासकर मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर में।''

मुर्शिदाबाद में शुरुआती रुझान: मुकाबला बराबरी पर

  • मुर्शिदाबाद की 22 सीटों में शुरुआती रुझानों के मुताबिक टीएमसी और बीजेपी 2-2 सीटों पर आगे चल रही हैं।
  • एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जिससे त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं।

दिग्गज सीटों का हाल

  • आसनसोल दक्षिण से भाजपा की वाइस प्रेसिडेंट Agnimitra Paul आगे चल रही हैं।
  • खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा के Dilip Ghosh बढ़त बनाए हुए हैं।
  • टॉलीगंज सीट से टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व खेल मंत्री Aroop Biswas आगे चल रहे हैं।
  • भवानीपुर में कांटे की टक्कर, सुवेंदु आगे

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा सीट से आ रहे ताज़ा रुझानों ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। यहां भाजपा के Suvendu Adhikari बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री Mamata Banerjee फिलहाल पीछे चल रही हैं। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा है।

-ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से कभी आगे और पीछे चल रही हैं। इस सीट पर कांटे की टक्कर है।

West Bengal Election Result LIVE: दीदी की हैट्रिक या खिलेगा कमल? TMC और BJP कौन कितनी सीटों पर आगे, हर अपडेट
West Bengal Election Result LIVE: दीदी की हैट्रिक या खिलेगा कमल? TMC और BJP कौन कितनी सीटों पर आगे, हर अपडेट

भवानीपुर का दिलचस्प इतिहास: ममता बनर्जी का अभेद्य किला (History of Bhabanipur)

दक्षिण कोलकाता का यह इलाका साल 1951 से ही बंगाल की राजनीति का केंद्र रहा है। ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर हमेशा से एक सुरक्षित पनाहगाह रहा है। उन्होंने यहाँ से साल 2011, 2016 और फिर 2021 के उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

याद दिला दें कि 2021 के मुख्य चुनाव में जब ममता बनर्जी नंदीग्राम से हार गई थीं, तब इसी भवानीपुर ने उन्हें रिकॉर्ड 58 हजार से अधिक मतों से जिताकर विधानसभा भेजा था। उस वक्त टीएमसी के कद्दावर नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था। लेकिन इस बार समीकरण बदल चुके हैं और सुवेंदु अधिकारी जैसा कड़ा प्रतिद्वंद्वी मैदान में है।

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? इन 10 हाई-प्रोफाइल सीटों पर सबकी नजर, हर डिटेल
West Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? इन 10 हाई-प्रोफाइल सीटों पर सबकी नजर, हर डिटेल

🔹2026 का सियासी समीकरण: क्यों फंसा है मुकाबला? (Bhabanipur Election 2026)

भवानीपुर को अक्सर 'मिनी इंडिया' कहा जाता है क्योंकि यहाँ की आबादी में गजब की विविधता है। यहाँ का सामाजिक गणित किसी भी पार्टी का खेल बना या बिगाड़ सकता है:

🔹विविध मतदाता: यहां करीब 42 प्रतिशत बंगाली हिंदू, 34 प्रतिशत गैर-बंगाली हिंदू (मुख्यतः मारवाड़ी, गुजराती, सिख और जैन) और लगभग 24 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं।

🔹भाजपा की बढ़ती पैठ: 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा ने कोलकाता के शहरी क्षेत्रों में अपने वोट बैंक को काफी मजबूत किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इस इलाके में भाजपा के वोट प्रतिशत में इजाफा देखा गया था।

🔹सुवेंदु का दांव: ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी और अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इसी विविधता और शहरी असंतोष को अपना हथियार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+