Panihati Assembly Election Result Live: RG Kar पीड़िता की मां या TMC उम्मीदवार, पानिहाटी में कौन आगे?

Panihati Assembly Election Result 2026: बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। पनिहाटी सीट पर किसे बढ़त है और कौन पीछे, किस पार्टी की कितनी सीटें, दिग्गजों में किसकी हार-जीत; पल-पल का हाल वनइंडिया हिंदी पर देखिए

Panihati Assembly Election Result 2026

पानिहाटी विधानसभा सीट पर ईवीएम के 13 में से 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। ताजा रुझानों के अनुसार बीजेपी की रत्ना देबनाथ 56,167 वोट के साथ 20,463 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। टीएमसी के तीर्थंकर घोष 35,704 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उतने ही अंतर से पीछे चल रहे हैं। वहीं सीपीएम के कलातन दासगुप्ता 14,729 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं और मुकाबले में काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

आरजी कर पीड़िता की मां तो बीजेपी ने उतारा मैदान में

उत्तर 24 परगना जिले की पानिहाटी सीट इस बार पूरे देश के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, क्योंकि यहां का चुनावी समीकरण काफी संवेदनशील रहा है। पनिहाटी में दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद की थी।

इस बार सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीर्थंकर घोष को मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रत्ना देबनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। रत्ना देबनाथ आरजी कर अस्पताल की उस पीड़िता की मां हैं, जिसकी दुखद घटना ने पूरे बंगाल की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। भाजपा को उम्मीद है कि इस मामले से उपजी भावनात्मक लहर उन्हें इस बार जीत दिला सकती है।

TMC का पुराना गढ़

पनिहाटी सीट दशकों से तृणमूल कांग्रेस का एक मजबूत आधार रही है। साल 2011 में वामपंथी मोर्चे के शासन को खत्म करते हुए वरिष्ठ टीएमसी नेता निर्मल घोष ने यहां से जीत का सिलसिला शुरू किया था। उन्होंने लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया और पार्टी की पकड़ को जमीन पर बेहद मजबूत बनाया। इस बार पार्टी ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी तीर्थंकर घोष को सौंपी है, जो अपने पिता के कार्यों और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के भरोसे चुनावी मैदान में डटे हैं।

चुनावी रण में प्रमुख चेहरे और चुनौतियां

इस बार पनिहाटी का मुकाबला बहुकोणीय है। मुख्य रूप से टीएमसी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है, लेकिन अन्य दलों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी है। माकपा (CPI-M) की ओर से कलतान दासगुप्ता और कांग्रेस की तरफ से सुभाशीष भट्टाचार्य ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। आरजी कर मामले के बाद सुरक्षा और इंसाफ का मुद्दा इस चुनाव में सबसे ऊपर रहा है, जिसने राजनीतिक बहसों की दिशा बदल दी है।

पिछले चुनावी परिणाम

पनिहाटी के चुनावी इतिहास को देखें तो साल 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के निर्मल घोष ने भाजपा के सन्मय बंद्योपाध्याय को 25,177 वोटों के अंतर से हराया था। इसके अलावा, पनिहाटी निर्वाचन क्षेत्र दमदम लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।

2024 के आम चुनाव में भी यहां टीएमसी का दबदबा दिखा था, जब प्रोफेसर सौगत राय ने भाजपा के शीलभद्र दत्ता को 70,660 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी। हालांकि, इस विधानसभा चुनाव में बदली हुई परिस्थितियों और आरजी कर मामले के भावनात्मक प्रभाव ने मतगणना को बेहद रोमांचक बना दिया है। अब देखना यह है कि पनिहाटी के मतदाता अपनी पुरानी वफादारी कायम रखते हैं या फिर किसी नए चेहरे पर भरोसा जताते हैं।

ये भी पढ़ें: Bengal Elections Result 2026: बंगाल में काउंटिंग से पहले भारी बवाल! भवानीपुर में भिड़े TMC और BJP एजेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+