Assam Election Result 2026: असम में कौन जीता, कौन हारा? नतीजों के बाद यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
Assam Election Result 2026: असम विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने विपक्ष को पछाड़ते हुए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। सोमवार को हुई मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग ने पुष्टि की है कि 126 सदस्यीय विधानसभा में NDA ने 102 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में अपनी वापसी सुनिश्चित की है।
असम की सत्ता की चाबी पाने के लिए 64 सीटों की आवश्यकता थी, जिसे गठबंधन ने बहुत बड़े अंतर से पार कर लिया है।

कल संपन्न हुई मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 82 सीटों पर कब्जा जमाकर अपनी स्थिति को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर लिया है। वहीं, सहयोगी दल बोडो पीपुल्स फ्रंट (BPF) और असम गण परिषद (AGP) के खाते में 10-10 सीटें आईं, जिससे सत्ताधारी खेमे की ताकत और बढ़ गई।
इसके विपरीत, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई है, जबकि AIUDF और रायजोर दल को 2-2 सीटें मिलीं और तृणमूल कांग्रेस केवल एक सीट ही जीत पाई। 9 अप्रैल को 722 उम्मीदवारों के लिए हुए मतदान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता ने विकास और निरंतरता के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।
असम चुनाव 2026: जोरहाट सीट से कौन जीता, कौन हारा?
असम की जोरहाट (100) विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 69,439 वोट हासिल कर एक शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगोई को 23,182 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है, जिन्हें कुल 46,257 वोट मिले। इस मुकाबले में आम आदमी पार्टी के प्रणब प्रियांकुश दत्ता को मात्र 701 और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के हेमंत कुमार पेगु को 581 वोट प्राप्त हुए, जबकि 1,319 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद विजेताओं की पूरी लिस्ट
- अभयपुरी: भूपेन रॉय - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- अल्गापुर-काटलीचेरा: जुबैर अनाम मजूमदार - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- आमरी (ST): हब्बे टेरोन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बजाली: धर्मेश्वर रॉय - असम गण परिषद (AGP)
- बक्सा (ST): मानेश्वर ब्रह्मा - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- बाओखुंगरी: रूपम चंद्र रॉय - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- बरचाला: रितु बरन सरमा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बरहामपुर: जीतू गोस्वामी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बरखेत्री: नारायण डेका - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बरपेटा (SC): दीपक कुमार दास - असम गण परिषद (AGP)
- बेहाली (SC): मुनींद्र दास (बाप्ती) - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- भेरगांव: महेश्वर बारो - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- भवानीपुर-सरभोग: रंजीत कुमार दास - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बिहपुरिया: भूपेन कुमार बोरा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बिजनी: अरूप कुमार डे - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बिलासीपारा: जीबेश रॉय - असम गण परिषद (AGP)
- बिन्नाकांडी: मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल - ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)
- बीरसिंग जरुआ: वाजेद अली चौधरी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- विश्वनाथ: पल्लब लोचन दास - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बोकाजन (ST): सूर्य रोंगफर - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बोकाखाट: अतुल बोरा - असम गण परिषद (AGP)
- बोको-छायगांव (ST): राजू मेश - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- बोंगाईगांव: दीप्तिमयी चौधरी - असम गण परिषद (AGP)
- बोरखोला: किशोर नाथ - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- चबुआ-लाहोवाल: बिनोद हजारिका - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- चमारिया: रकीबुद्दीन अहमद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- चेंगा: अब्दुल रहीम अहमद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- दलगांव: मजीबुर रहमान - ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)
- डेमों: सुशांत बोरगोहेन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- डिरगांव: मृदुल कुमार दत्ता - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- ढकुआखाना (ST): श्री नबा कुमार डोले - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- ढेकियाजुली: अशोक सिंघल - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- धेमाजी (ST): डॉ. रानोज पेगू - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- ढिंग: महबूब मुख्तार - रायजोर दल
- धोलाई (SC): अमिय कांति दास - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- धुबरी: बेबी बेगम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- डिब्रूगढ़: प्रशांत फुकन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- डिगबोई: सुरेन फुकन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- डिमोरीया (SC): डॉ. तपन दास - असम गण परिषद (AGP)
- दीफू (ST): नीसो तेरांग्पी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- दिसपुर: प्रद्युत बोरदोलोई - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- डूम डूमा: रूपेश गोवाला - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- डोटमा (ST): रबीराम नरज़ारी - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- दुधनोई (ST): टंकेश्वर राभा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- डुलियाजान: रामेश्वर तेली - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- गौरीपुर: अब्दुस सोभन अली सरकार - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- गोलपारा पूर्व: अबुल कलाम रशीद आलम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- गोलपारा पश्चिम (ST): पवित्र राभा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- गोहपुर: उत्पल बोरा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- गोलाघाट: अजंता नेओग - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- गोलकगंज: अश्विनी राय सरकार - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- गोरेश्वर: विक्टर कुमार दास - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- गोसाईगांव: साभाराम बसुमतारी - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- गुवाहाटी सेंट्रल: विजय कुमार गुप्ता - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- हैलाकांडी: मिलन दास - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- हाजो-सुआलकुची: प्रकाश चंद्र दास - असम गण परिषद (AGP)
- होजई: शिलादित्य देव - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- हावराघाट (ST): लुन्सिंग टेरोन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- जागीरोड (SC): पीयूष हजारिका - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- जलेश्वर: आफताब उद्दीन मोल्ला - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- जालुकबारी: हिमंता बिस्वा सरमा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- जोनाई (ST): भुबोन पेगू - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- जोरहाट: हितेंद्र नाथ गोस्वामी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- कलियाबोर: केशव महंत - असम गण परिषद (AGP)
- कमलपुर: दिगंता कलिता - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- करीमगंज उत्तर: जकारिया अहमद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- करीमगंज दक्षिण: अमीनुर रशीद चौधरी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- काटीगोरा: कमलाख्या डे पुरकायस्थ - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- खोवांग: चक्रधर गोगोई - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- खुमटाई: मृणाल सैकिया - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- कोकराझार (ST): सेवली महिलारी - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- लाहरीघाट: डॉ. आसिफ मोहम्मद नज़र - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- लखीमपुर: मानब डेका - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- लखीपुर: कौशिक राय - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- लुमडिंग: सिबू मिश्रा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- महमोरा: सुरुज देहिंगिया - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- मज़बाट: चरण बोरो - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- माजुली (ST): भुबन गम - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- माकुम: संजय किशन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- मानस: थानेश्वर बसुमतारी - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- मंडिया: शरमन अली अहमद - ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC)
- मंगलदोई: नीलिमा देवी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- मनकाचर: मोहिबुर रहमान (बाप्पी) - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- मारगेरिटा: भास्कर शर्मा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- मरियानी: रूपज्योति कुर्मी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- मोरीगांव: रमाकांत देउरी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- नदुआ: पद्म हजारिका - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- नगांव-बताद्रवा: रूपक सरमा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- नाहरकटिया: तरंग गोगोई - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- नलबाड़ी: जयंत मल्ला बरुआ - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- नाओबोइचा (SC): डॉ. जय प्रकाश दास - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- नजीरा: मयूर बोरगोहेन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- न्यू गुवाहाटी: दीप्लु रंजन सरमा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- पकाबतबारी: जाकिर हुसैन सिकदर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- पालाशबारी: हिमांशु शेखर बैश्य - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- पर्बतझोरा: मो. अशरफुल इस्लाम शेख - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- पाथरकांडी: कृष्णेंदु पॉल - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- राहा (SC): शशि कांत दास - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- राम कृष्ण नगर (SC): बिजय मालाकार - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- रंगपारा: कृष्ण कमल तांती - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- रंगिया: भबेश कलिता - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- रोंगखांग (ST): तुलीराम रोंगहांग - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- रोंगानाडी: ऋषिराज हजारिका - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- रूपोहीहाट: नुरुल हुदा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- सादिआ: बोलिन चेतिया - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- सामागुरी: तंजील हुसैन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- सरुपथार: विश्वजीत फुकन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- शिवसागर: अखिल गोगोई - रायजोर दल
- सिदली-चिरांग (ST): पनीराम ब्रह्मा - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- सिलचर: डॉ. राजदीप रॉय - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- सिपाझार: परमानंद राजबोंगशी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- सिसिबोरगांव: जीबन गोगोई - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- सोनाई: अमीनुल हक लस्कर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- सोनारी: धर्मेश्वर कोंवर - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- सृजनग्राम: मो. नुरुल इस्लाम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- तामुलपुर (ST): विश्वजीत दैमारी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- टंगला: बीकन चंद्र डेका - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- तेओक: विकास सैकिया - असम गण परिषद (AGP)
- तेजपुर: पृथ्वीराज राभा - असम गण परिषद (AGP)
- तिहू: चंद्रमोहन पटोवारी - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- टिंगखोंग: बिमल बोरा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- तिनसुकिया: पुलोक गोहेन - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- टिटाबर: धीरज गोवाला - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- उदलगुरी (ST): रिहोन दैमारी - बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)
- उधारबंद: राजदीप गोआला - भारतीय जनता पार्टी (BJP)












Click it and Unblock the Notifications