क्या प्रियंका गांधी की छिन जाएगी सांसदी? पहली बार लड़ीं चुनाव और क्या हो गई ये गलती! कोर्ट पहुंचा मामला
Priyanka Gandhi: कांग्रेस की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जी हां, अब प्रियंका गांधी की सांसदी पर तलवार लटक रही है। असल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता नव्या हरिदास ने केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर प्रियंका गांधी के वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती दी है।
भाजपा नेता नव्या हरिदास ने 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी की हालिया चुनावी जीत को चुनौती देते हुए केरल हाई कोर्ट दरवाजा खटखटाया है। हरिदास भी इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव में खड़ी हुई थीं, लेकिन प्रियंका गांधी से 5 लाख से ज्यादा वोटों से हार गई थीं। नव्या हरिदास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी से भी काफी पीछे तीसरे स्थान पर थीं।

🔴 BJP नेता नव्या हरिदास ने प्रियंका गांधी के खिलाफ याचिका में क्या कहा?
भाजपा नेता नव्या हरिदास शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में हरिदास ने तर्क दिया है कि प्रियंका गांधी ने अपने नामांकन पत्र में अपनी और अपने परिवार की संपत्ति का सही खुलासा नहीं किया है और इससे जुड़ी कई अहम जानकारी छिपाई गई है।
भाजपा नेता हरिदास के मुताबिक प्रियंका गांधी ने मतदाताओं को गुमराह किया, गलत सूचना दी और मतदाताओं को अंधेरे में रखा, ताकि मतदाताओं की पसंद को प्रभावित किया जा सके।
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रियंका गांधी ने कई मौकों पर मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव डाला और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत परिभाषित भ्रष्ट आचरण में लिप्त रही हैं।
भाजपा नेता हरिदास ने भी तर्क दिया है कि प्रियंका गांधी का नामांकन पत्र चुनाव कानूनों और चुनाव संचालन नियमों के तहत जनादेश का उल्लंघन करता है।

🔴 BJP नेता ने प्रियंका गांधी की चुनावी जीत को खारिज करने की मांग की
इन आधारों के अलावा, भाजपा नेता हरिदास ने प्रियंका गांधी की चुनावी जीत को खारिज करने की मांग की है। हरिदास की ओर से अधिवक्ता हरि कुमार जी नायर पेश होंगे। प्रियंका गांधी का वकील कौन होगा इसपर अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।
प्रियंका गांधी से जुड़े इस मामले की सुनवाई जनवरी 2025 में होने की संभावना है...क्योंकि हाई कोर्ट में 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक अवकाश रहेगा। अब ऐसे में ये बड़ा सवाल उठता है कि क्या भाजपा नेता के इस कदम के बाद प्रियंका गांधी की सांसदी छिन जाएगी? फिलहाल इस बात का फैसला तो कोर्ट तय करेगी।

🔴 Priyanka Gandhi Net Worth: प्रियंका गांधी की संपत्ति
- प्रियंका गांधी ने 23 अक्टूबर 2024 को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। चुनावी हलफनामे में प्रियंका गांधी ने अपनी कुल संपत्ति लगभग 12 करोड़ रुपये बताई थी। प्रियंका गांधी के पास 4.24 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 7.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
- प्रियंका ने 1.09 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदी और खरीद के बाद निर्माण पर 5.05 करोड़ रुपये खर्च किए। उन्हें 2.10 करोड़ की अचल संपत्ति विरासत में मिली है। प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में 15.75 लाख से ज्यादा की देनदारियां (लोन) भी घोषित की हैं।
- प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने 65.5 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। इसमें 37.9 करोड़ रुपये की चल और 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
🔴 Priyanka Gandhi Income & investment: प्रियंका गांधी कमाई और निवेश
- प्रियंका गांधी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपनी वार्षिक आय 46.39 लाख रुपये घोषित की थी। उन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 में 47.21 लाख कमाए थे। प्रियंका गांधी के पास 52,000 कैश है।
- प्रियंका गांधी के पास 2.24 करोड़ का म्यूचुअल फंड है। उन्होंने फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप-ग्रोथ की 13,200 यूनिट खरीदी हैं। उनके पास एसबीआई में पीपीएफ खाते में 17.38 लाख भी हैं। उनके बैंक खातों में करीब 3.6 लाख हैं।
- हालांकि उनके पास कोई शेयर नहीं है, लेकिन उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास उषा मार्टिन, इंफोसिस, टाटा पावर, एनआईआईटी, रेल विकास निगम आदि के शेयरों के साथ विविध निवेश पोर्टफोलियो है।
🔴 Priyanka Gandhi Home and Car: प्रियंका गांधी घर और कार
- प्रियंका गांधी के पास 8 लाख रुपये की होंडा सीआरवी कार भी है जो उनके पति ने उन्हें गिफ्ट में दी थी। उनके पास 1.15 करोड़ रुपये का सोना और 29 लाख रुपये की चांदी भी है।
- प्रियंका गांधी के पास दिल्ली के सुल्तानपुर महरौली गांव में अपने भाई राहुल गांधी के साथ संयुक्त रूप से 2.1 करोड़ रुपये मूल्य की दो कृषि भूमि है। उनके पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5.63 करोड़ रुपये मूल्य का एक घर भी है।












Click it and Unblock the Notifications