Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संसद में प्रियंका गांधी की नई पारी की शुरुआत, मां सोनिया गांधी कुछ यूं दिया रिएक्शन

संसद में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की नई पारी की शुरुआत हो चुकी है। वायनाड में उप चुनाव जीतने के बाद उन्होंने संसद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मां सोनिया गांधी, भाई व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे। सांसद प्रियंका के सदन में पहले संबोधन को सुनकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनकी मां ने रिएक्शन दिया।

लोकसभा में प्रियंका गांधी के पहले संबोधित को लेकर जब संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह कांग्रेस नेता उत्साहित दिखे। संसद में प्रियंका वाड्रा की एंट्री को लेकर मीडिया ने राहुल गांधी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- वंडरफुल स्पीच। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के संबोधन की तारीफ की और उसे शानदार भाषण बताया। उन्होंने कहा कि संसद में उनके पहले स्पीच से प्रियंका का काफी बेहतर रहा।

Priyanka Gandhi Vadra in Parliament

वहीं सदन के बाहर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले संबोधन पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने "बहुत बढ़िया" कहा।

लोकसभा के सदन में प्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण के दौरान संविधान दिवस पर चर्चा के बीच मोदी सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष व उनके भाई राहुल गांधी ने जमकर तारीफ की।

प्रियंका गांधी अपने भाषण के दौरान सत्ता पक्ष पर लगातार तंज कस रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार राजनीतिक फायदे के लिए संविधान तो अलग एकता को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। प्रियंका ने मणिपुर में जारी हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभल और मणिपुर में हिंसा के दौरान भाजपा का सच सबके सामने आ चुका है।

सदन में सांसद प्रियंका ने कांग्रेस के कार्य गिनाए और कहा कि हमारे पूर्वजों के योगदान को पाठ्य पुस्तकों को किताबों से निकाल देने किसी का राजनीतिक लाभ नहीं होगा, जनता कांग्रेस कार्यों को भली भांति जानती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+