Wayanad: प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में किया रोड शो , केंद्र सरकार पर किया हमला, कही ये बात
Priynaka Gandhi Wayanad: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को वायनाड के मणंथवाड़ी में एक बड़ी रैली की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो लोगों के अधिकारों को कमजोर करके उसे अपने व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है। प्रियंका गांधी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्र की भावना के लिए लड़ रही है।
केंद्र सरकार पर किया हमला
प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "आज हम अपने राष्ट्र की भावना, भारत की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं। हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमारे देश की नींव पर बनी संस्थाओं को नष्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।" उन्होंने लोगों से कंधे से कंधा मिलाकर उनकी जरूरतों को पूरा करने का वादा किया।

प्रियंका गांधी ने अपनी जीत के लिए यूडीएफ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आपके प्यार, समर्थन और मुझे अपना सांसद बनाने के लिए धन्यवाद। यूडीएफ कार्यकर्ताओं ने मेरी जीत के लिए बहुत मेहनत की, मैं उनका धन्यवाद करती हूं।"
वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका
प्रियंका गांधी वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें राहुल गांधी भी उनके साथ हैं। शनिवार को प्रियंका गांधी ने तिरुवंबाड़ी के मुक्कम, निकंबूर के कौलाई, कोझीकोड के वंदूर, एडवन्ना और मलप्पुरम में आयोजित रैलियों में हिस्सा लिया था। प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव में 4,10,931 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने गठबंधन से किया इनकार, सभी 70 सीटों पर लड़ेगी अकेले












Click it and Unblock the Notifications