प्रशांत किशोर ने फिर किया ट्वीट, कहा- CAA और NRC पर सरकार ने केवल ब्रेक लगाया है फुल स्टॉप नहीं

नई दिल्ली। संशोधित नागरकिता कानून और एनआरसी को लेकर जदयू उपाध्यक्ष और रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। प्रशांत किशोर ने पहले भी कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून पर जेडीयू ने मोदी सरकार का समर्थन कर गलत फैसला लिया है। इसके बाद से वे लगातार इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते रहे हैं।संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने एक और ट्वीट किया है।

ये केवल ब्रेक है, फुल स्टॉप नहीं- प्रशांत किशोर

ये केवल ब्रेक है, फुल स्टॉप नहीं- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने लिखा है, 'अभी तो एनआरसी की कोई चर्चा नहीं हुई है, की बात इसलिए हो रही है क्योंकि देश भर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। ये केवल ब्रेक है, फुल स्टॉप नहीं।' प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि संशोधित नागरिकता कानून पर सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर सकती है, सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश और पूरी प्रक्रिया वापस हो सकती है।

प्रशांत किशोर लगातार हमलावर रहे हैं

प्रशांत किशोर जेडीयू के नागरिकता संशोधन बिल पर संसद में समर्थन करने के बाद से ही इसके खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। संशोधित नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच बिहार के सीएम और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा था कि राज्य में एनआरसी लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि किसी भी मुसलमान के साथ कुछ गलत नहीं होने देंगे।

बिहार में लागू नहीं होगा NRC- नीतीश कुमार

बिहार में लागू नहीं होगा NRC- नीतीश कुमार

प्रशांत किशोर ने पटना में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा था कि नीतीश कुमार एनआरसी के विरोध में हैं। तब प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा था कि सीएए को एनआरसी के साथ जोड़ने से परेशानी बढ़ेगी। किशोर ने उस समय कहा था कि नीतीश ने वादा किया है कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में एनआरसी को लागू ना करने की बात कही थी। जबकि जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने भी कहा था कि बीजेपी के सहयोगी दलों की आपात बैठक बुलाई जाए और इस दौरान सीएए-एनआरसी के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+