प्रकाश राज ने ट्वीट किया पीएम मोदी का पुराना रोते हुए वीडियो, सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़

नई दिल्ली, 24 मई: देश में कोरोना वायरस संक्रमणकी स्थिति को लेकर हाल ही में प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए थे। मोदी अपने संबोधन के दौरान ये कहते हुए रोने लगे कि कोरोना ने हमसे कई अपनों को छीन लिया है। प्रधानमंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। एक्टर प्रकाश राज ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है।

prakash raj tweets pm modi old video which he gets emotional social media reaction

प्रधानमंत्री बनने के बाद ऐसे कई मौके आए हैं, जब प्रधानमंत्री सार्वजनिक मंचों पर भावुक हुए हैं। इस दफा पीएम इमोशनल हुए तो उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मीम बनने लगे। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने उनके आंसुओं को बनावटी बताया तो कई लोगों ने तो पुराने ट्वीट तक शेयर कर दिए, जिनमें दावा किया गया था कि जल्दी ही पीएम किसी कार्यक्रम में रो देंगे। कई लोगों ने पीएम का मडजाक उड़ाने पर कड़ा एतराज भी जताया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर अभी भी पोस्ट हो रहे हैं।

दक्षिण भारत और बॉलीवुड में नाम कमा चुके एक्टर प्रकाश राज ने भी पीएम मोदी के रोने को उनकी एक्टिंग बताया है। राज ने कहा है कि उनकी एक्टिंग की प्रतिभा कमाल की है और ये काफी पुरानी है। प्रकाश राज ने नरेंद्र मोदी का काफी पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो से लग रहा है कि ये उनके गुजरात का सीएम बनने से पहले का या फिर जब वो पहली बार सीएम बने तब का हो सकता है। नरेंद्र मोदी इस वीडियो में स्टेज पर बोलते-बोलते रोने लगते हैं और रुमाल से अपनी आंखें पोंछते हैं। इस वीडियो पर कमेंट की बाढ़ है, देखिए किस तरह के कमेंट आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+