Pradyuman Murder Case: सीबीआई ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

गुरुग्राम। सीबीआई ने रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार देर शाम सीबीआई की टीम गुरुग्राम के पुलिस कमीश्नर ऑफिस में पहुंची और जांच को अपने हाथ में लिया। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार को पुलिस की हिरासत से अपने हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने उठाए थे सवाल

प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने उठाए थे सवाल

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 सितंबर को प्रद्युम्न के परिवार से मिलने के बाद मामले की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की थी। इससे पहले 6 दिन बीत जाने के बाद भी बाद भी जांच ना शुरू होने पर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने निराशा जाहिर की थी। वरुण ने रायन स्कूल के खुलने पर भी निराशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा, '17 सितंबर की रात को मुझे पता चला कि 18 को स्कूल खुलेगा। इसलिए मैं डीसी को चिट्ठी लिखी। जब तक सीबीआई जांच की जिम्मेदारी नहीं लेती और जांच शुरू नहीं करती, उन्हें स्कूल बंद रखना चाहिए। ये भी पढ़ें: pradyuman murder: निलंबित प्रिंसिपल ने खोले राज, रायन स्कूल मालिकों की बढ़ी मुश्किल

Ryan School के मालिकों से हो सकती है पूछताछ

Ryan School के मालिकों से हो सकती है पूछताछ

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पिंटो परिवार से पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इसी महीने की 26 तारीख को उनसे पूछताछ हो सकती है। बता दें कि आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल प्रशासन और मालिक पिंटो परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

प्रिंसिपल ने खड़े किए सवाल

प्रिंसिपल ने खड़े किए सवाल

Pradyuman murder case के बाद निलंबित की गई स्कूल प्रिंसिपल ने कहा है कि सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए स्कूल की तरफ से कई बार प्रस्ताव भेजा गया लेकिन स्वीकृति नहीं मिलती थी। ऐसे में ये बात एक बार फिर सामने आई है कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं था। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद अब सभी सुरक्षा मानक पूरे किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- Pradyuman murder case के बाद Ryan School में किए जा रहे हैं बदलाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+