pradyuman murder: निलंबित प्रिंसिपल ने खोले राज, रायन स्कूल मालिकों की बढ़ी मुश्किल
pradyuman murder निलंबित प्रिंसिपल ने खोली रायन स्कूल की लापरवाही की पोल
Recommended Video

नई दिल्ली। आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल प्रशासन और मालिक पिंटो परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मामले में बस कडंक्टर मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। खुद को बचाने की कोशिश कर रहे स्कूल प्रशासन पर निलंबित प्रिंसिपल ने सवाल उठाए हैं।


प्रिंसिपल ने बताई स्कूल प्रशासन की लापरवाही की बात
प्रद्युम्न की हत्या के बाद निलंबित की गई स्कूल प्रिंसिपल ने कहा है कि सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए स्कूल की तरफ से कई बार प्रस्ताव भेजा गया लेकिन स्वीकृति नहीं मिलती थी। ऐसे में ये बात एक बार फिर सामने आई है कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं था।

पूरे किए जा रहे सुरक्षा मानक
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद अब सभी सुरक्षा मानक पूरे किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्कूल अगले 3 माह के लिए गुरुग्राम के कमिश्नर की निगरानी में है। बुधवार को स्कूल के बाउंड्री वॉल और CCTV लगाने का काम शुरू हो चुका है। ये दोनों काम तीन सदस्यीय पैनल ने सुझाया था। बीते दिनों स्कूल खुला था, लेकिन अगले 10 दिन के लिए उसे फिर से बंद कर दिया गया।

छात्रों की हो रही काउंसलिंग
डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने कहा कि हमने कुछ अभिभावकों द्वारा उठाए गए सुरक्षा दिक्कतों के कारण स्कूल बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कक्षाएं फिर से शुरू होने से पहले कुछ दिनों में काम पूरा हो जाएगा। इतना ही नहीं कुछ छात्रों के लिए कांउसलिंग सेशन भी चलाया जाएगा। कुछ छात्र हत्या वाले दिन से ही परेशान हैं और स्कूल आने को लेकर दहशत में हैं।
Pradyuman Murder Case: प्राइवेट स्कूलों को लेकर CBSE ने लिया सख्त फैसला












Click it and Unblock the Notifications