क्या डोकलाम में चीन की सेना अभी भी मौजूद है?

नई दिल्ली। पिछले दो माह में भारत और चीन की तरफ से कई बार यह दावा किया जा चुका है कि डोकलाम में दोनों देशों सेना वापस हटा ली गई है, लेकिन अब संसदीय समिति को सौंपी गई एक रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ है। पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर ने संसदीय समिति को बताया कि अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी सीमा के पास डोकलाम में चीनी सैनिकों की मौजूदगी अभी भी देखी जा सकती है।

क्या डोकलाम में चीन की सेना अभी भी मौजूद है?

यह भी पढ़ें: डोकलाम गतिरोध के बाद चीन ने फिर की गुस्ताखी, तिब्बत में किया मिलिट्री ड्रिल

अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, विजय गोखले ने कमेटी को बताया कि चीन की सेना की मौजूदगी को इनकार नहीं किया जा सकता। गोखले ने कहा कि हो सकता है कि पुराने डोकलाम वाले क्षेत्र से कुछ ही दूर पर चीनी सैनिकों ने कंस्ट्रक्शन निर्माण भी जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे गोखले, जयशंकर, डिफेंस सेक्रेटरी संजय मित्रा और पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर ने मिलकर भारत-चीन संबंध को लेकर एक ड्राफ्ट को तैयार किया है, जिसमें डोकलाम का भी जिक्र है।

इस ड्राफ्ट पर कमेटी ने गुरुवार को चर्चा भी की थी। इस रिपोर्ट को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में समिति में राहुल गांधी, वरुण गांधी, स्वप्न दासगुप्त, रिचर्ड हे, राघव लखनपाल, विष्णु दयाल राम, राम स्वरुप शर्मा, शरद त्रिपाठी, चुनेभाई गोहेल, सुगाता बोस, कनिमोझी, मोहम्मद सलीम और सुप्रिया सुले सौंपी गई है।

भारत और चीन की सेनाएं पिछले साल जून में डोकलाम में आमने सामने हुई थी। भुटान के डोकलाम में चीन ने जब अपना कंस्ट्रक्शन शुरू किया, तो भारतीय सेना द्वारा इसका विरोध करने पर चीनी सेनाओं को बंद करना पड़ा था। दोनों देशों के बीच एक लंबे गतिरोध के बाद 28 अगस्त को यह विवाद खत्म हो गया था।

यह भी पढ़ें: भारत की सीमा पर चीन तैनात कर सकता है इलेक्ट्रोमैगनेटिक रॉकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+