भारत की सीमा पर चीन तैनात कर सकता है इलेक्ट्रोमैगनेटिक रॉकेट
बीजिंग। तिब्बत में चीन इलेक्ट्रोमैगनेटिक रॉकेट लॉन्चर स्थापित अपनी ताकत को बढ़ाने जा रहा है। आर्टिलरी पहाड़ी इलाकों में कई किलोमीटर दूर दुश्मन को निशाना बना सकती इलेक्ट्रोमैगनेटिक रॉकेट लॉन्चर को तैनात किया जा रहा है। चीन के विशेषज्ञों का कहना है कि रॉकेट लांचर अभी तक के परंपरागत हथियारों के मुकाबले ज्यादा शक्तिशाली साबित होगा। भारत और चीन दोनों देश भारत की सीमा से सटे तिब्बत के हिस्से को लेकर काफी संवेदनशील रहे हैं। पिछले साल डोकलाम विवाद को लेकर दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव देखा जा चुका है।

200 किमी तक अटैक करने में सक्षम
विशेषज्ञों की मानें तो यह रॉकेट इतने शक्तिशाली है कि 200 किमी से भी ज्यादा दूरी पर खड़े दुश्मन को निशाना बनाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में विशेष रूप से भारत का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें प्रौद्योगिकी के विकास के लिए सैन्य वैज्ञानिक का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे रॉकेट संभावित रूप से दक्षिण पश्चिम चीन के सीमावर्ती क्षेत्र में पठार पर सैन्य घटना के दौरान उपयोग किए जा सकते हैं।

चीन ने महत्वपूर्ण तकनीकी सफलता हासिल की
चीन के ग्लोबल टाइम्स ने बीजिंग में स्थित विज्ञान और प्रौद्योगिकी के एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिसर्च टीम ने एक महत्वपूर्ण तकनीकी सफलता हासिल की है और विकास योजना एक वास्तविकता बन रही है। इस प्रोजेक्ट के लीडर वैज्ञानिक हान जुन्ली है। हान ने दक्षिण पश्चिम चीन में एक पठार पर एक सीमावर्ती क्षेत्र में हुई एक सैन्य घटना का उल्लेख किया, जहां उन्होंने रॉकेट तोपखाने तैनात करने की संभावित आवश्यकता देखी है।

डोकलाम भुला नहीं भारत
तिब्बत में चीन की इस नई गतिविधि से भारत और चीन के रिश्तों में क्या फर्क पड़ेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन, पिछले साल दोनों ही देशों की सेनाएं भारत के सिक्किम सेक्टर और भुटान के डोकलाम में 70 से ज्यादा दिनों तक एक-दूसरे के सामने खड़ी थी। डोकलाम भारत और चीन के बीच अब तक का सबसे लंबा चलने वाला गतिरोध साबित हुआ है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications