सऊदी अरब के राजा के निमंत्रण पर 15वें G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी

नई दिल्‍ली। पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के राजा के निमंत्रण पर 15 वें G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन 21 नवंबर और 22 नवंबर को ऑनलाइन प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा कि आगामी जी20 शिखर सम्मेलन का पूरा ध्यान कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों, भविष्य की स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के कदमों के पर केंद्रित होगा।

सऊदी अरब के राजा के निमंत्रण पर 15वें G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नेता महामारी से लड़ने और नौकरियों को बहाल करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करेंगे।वहीं इससे अलग 20 नवंबर यानी कि शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री और भूटान के पीएम र्वचुअल तरीके से RuPay कार्ड चरण -2 का शुभारंभ करेंगे। दोनों प्रधानमंत्रियों ने अगस्त 2019 में भूटान की पीएम मोदी की यात्रा के दौरान परियोजना का चरण -1 शुरू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+