गुजरात: सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी थे मौजूद
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले वह 1 फरवरी 2014 को सोमनाथ मंदिर गए थे।
अहमदाबाद। यूपी चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने गृहराज्य गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ सोमनाथ मंदिर जाकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। आज मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान हो रहा है।

मंदिर ट्रस्ट की बैठक में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह नाम मंदिर के मुख्य ट्रस्टियों में शामिल हैं। बुधवार को होने वाली मंदिर ट्रस्ट की बैठक में भी वे हिस्सा लेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी पहुंचेंगे। वह भी मंदिर के ट्रस्टी हैं। READ ALSO: अखिलेश-राहुल की साइकिल की हवा निकालने के लिए था ये मोदी प्लान
गुजरात में शुरू करेंगे चुनावी तैयारी
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले वह 1 फरवरी 2014 को सोमनाथ मंदिर गए थे। मोदी के गुजरात दौरे को राज्य में आने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह गुजरात में चुनावी तैयारियां शुरू करेंगे। READ ALSO: यूपी में बीजेपी को लगी जीत की आहट, तैयार होने लगी CM पद के दावेदारों की लिस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने सारनाथ में सरदाप बल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उनको नमन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications